कप्तान विष्णुदेव की सेना तैयार, लखन-ओपी समेत ये 9 होंगे मिनिस्टर ऑफ छत्तीसगढ़ सरकार, सुनिए CM साय ने क्या कहा…


Video:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी कैबिनेट के सदस्यों का चुनाव कर लिया है। मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार 22 दिसंबर को होगा। साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे इस बात पर मुहर लग चुकी है। दिल्ली के नेताओं से नाम फाइनल होने के बाद राजभवन प्रपोजल भेज दिया गया है। इनमें कोरबा शहर विधायक लखनलाल देवांगन और ओपी चौधरी समेत नौ के नाम शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शुक्रवार सुबह 11.45 बजे होगा। स्टेट गैरेज के अधिकारियों को भी गाड़ी तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। स्टेट गैरेज के जिम्मेदारों का कहना है, कि उनकी तरफ से 11 गाड़ियां तैयार करवाई जा रही हैं। इन गाड़ियों को निर्देश मिलने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया जाएगा।

ये लेंगे मंत्री पद की शपथ

1. बृजमोहन अग्रवाल

2. केदार कश्यप

3. राम विचार नेताम

4. दयाल दास बघेल

5. टंक राम वर्मा

6. ओपी चौधरी

7. लखन लाल देवांगन

8. श्याम बिहारी जायसवाल

9. लक्ष्मी राजवाड़े


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *