कप्तान विष्णुदेव की सेना तैयार, लखन-ओपी समेत ये 9 होंगे मिनिस्टर ऑफ छत्तीसगढ़ सरकार, सुनिए CM साय ने क्या कहा…

Share Now

Video:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी कैबिनेट के सदस्यों का चुनाव कर लिया है। मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार 22 दिसंबर को होगा। साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे इस बात पर मुहर लग चुकी है। दिल्ली के नेताओं से नाम फाइनल होने के बाद राजभवन प्रपोजल भेज दिया गया है। इनमें कोरबा शहर विधायक लखनलाल देवांगन और ओपी चौधरी समेत नौ के नाम शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शुक्रवार सुबह 11.45 बजे होगा। स्टेट गैरेज के अधिकारियों को भी गाड़ी तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। स्टेट गैरेज के जिम्मेदारों का कहना है, कि उनकी तरफ से 11 गाड़ियां तैयार करवाई जा रही हैं। इन गाड़ियों को निर्देश मिलने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया जाएगा।

ये लेंगे मंत्री पद की शपथ

1. बृजमोहन अग्रवाल

2. केदार कश्यप

3. राम विचार नेताम

4. दयाल दास बघेल

5. टंक राम वर्मा

6. ओपी चौधरी

7. लखन लाल देवांगन

8. श्याम बिहारी जायसवाल

9. लक्ष्मी राजवाड़े


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

ABEO को भारी पड़ी युक्तियुक्तकरण में मनमानी, शिक्षक साझा मंच की मांग पर कार्यवाही, कटघोरा से बम्हनीडीह तबादला

कटघोरा के ABEO को युक्तियुक्तकरण में मनमानी भारी पड़ी। शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी…

13 hours ago

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को एक माह बीते पर नहीं मान रहे 70 शिक्षक, बन रही ज्वाइनिंग से इंकार वालों की लिस्ट

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को एक माह बीते चुके हैं पर ऐसे 70 अतिशेष शिक्षक अब…

1 day ago

कोमा में था 6 साल का मासूम नीरज, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 दिन इलाज कर डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में सफल इलाज कर छह साल के एक बच्चे…

2 days ago

एकलव्य आदर्श विद्यालय छुरी कला में NCC स्क्रीनिंग, अपनी कुशलता और दक्षता साबित कर चुने गए 25 कैडेट्स

बुधवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी कला की NCC इकाई में शैक्षणिक सत्र 2025-26…

2 days ago