नगर निगम कॉलोनी में गूंजेगा श्रीराम का जयघोष, घर-घर जगमगाएंगे दीप, निकलेगी शोभायात्रा

Share Now

Video:- नगर निगम कॉलोनी में अयोध्या जी के श्रीराम मंदिर उद्घाटन के साथ यहां कोरबा में मनाया जाएगा उत्सव, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

कोरबा(theValleygraph.com)। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर जहां पूरा देश तैयारियों में जुटा है, कोरबा में भी महोत्सव की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम कॉलोनी निहारिका में भी खास आयोजन होंगे। घर घर दीप प्रज्वलित होंगे और शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस विषय पर रूपरेखा तैयार करने सोमवार को एक आवश्यक बैठक रखी गई थी। बैठक में बताया गया कि इस ऐतिहासिक दिन को स्मरणीय बनाने 22 जनवरी को कॉलोनी में भी उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए सभी की सहभागिता अर्जित करने का आग्रह किया गया है।

यह बैठक नगर निगम आवासीय परिसर स्थित श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया था। पूर्व नगर निगम आयुक्त अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता अरुण शर्मा, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, कॉलोनी के वरिष्ठजन और युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। उल्लेखनीय होगा कि अयोध्याजी में भव्य मंदिर के उद्घाटन अवसर का साक्षी बनकर हर कोई श्रीरामलला के दर्शन करने को लेकर उत्साहित है। अनुमान लगाया जा रहा है कि साधु संत, गणमान्य, विशिष्ट नागरिक और आमजनों समेत 22 जनवरी को लाखों श्रद्धालु अयोध्या नगरी पहुंचेंगे। इस दिन का उत्सव पावन अयोध्या नगरी के साथ सारा देश और विश्वस्तर पर मनाया जाएगा। इस कड़ी से जुड़ते हुए ऊर्जानगरी कोरबा में भी जोर शोर से तैयारी की जा रही है। उत्सव की श्रृंखला से जुड़ते हुए निहारिका स्थित नगर निगम आवासीय परिसर स्थित कॉलोनी में इस दिन घर घर दीप प्रज्वलित होंगे और अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कॉलोनी में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी की उपस्थिति में बीएन यादव को सौंपी गई सदभाव पत्रकार संघ के जिला महासचिव की जिम्मेदारी

सदभाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में रखी गई थी। बैठक में मौजूद रहे…

2 days ago

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतारा, घटना के बाद भी आस पास ही मंडरा रहा दंतैल, क्षेत्र में दहशत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत कोरबी-चोटिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही…

2 days ago

केंद्रीय विद्यालय नं. 2 NTPC की स्टूडेंट फाल्गुनी ने पत्र लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर जीता उपविजेता का खिताब

यूनिवर्सल पोस्ट यूनियन पत्र लेखन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी की…

2 days ago

वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री निवास…

3 days ago

किताबें आज भी हमारे सबसे सच्चे-अच्छे और विश्वसनीय मित्र हैं, MLib के स्टूडेंट्स होने के नाते लोगों से उनकी मित्रता बढ़ाएं: डाॅ शालिनी शुक्ला

कमला नेहरु महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय पर व्याख्यान…

4 days ago