Categories: कोरबा

धान खरीदी: उप पंजीयक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, हरदीबाजार केंद्र का औचक निरीक्षण

Share Now

गुरुवार को धान उपार्जन केंद्र हरदीबाजार में उप पंजीयक श्रीमती पूर्णिमा सिंह आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंची थीं। उन्होंने यहां धान खरीदी की व्यवस्था और किसानों के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। जिन बातों में कुछ कमी नजर आई, उन्हें दुरुस्त करने और किसानों की सहूलियत जा ध्यान रखते हुए नियमानुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाने आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

कोरबा(theValleygraph.com)। हरदीबाजार उपार्जन केन्द्र में इस निरीक्षण कार्यवाही में उनके साथ सहकारिता विस्तार अधिकारी भूपेंद्र साहू भी उपस्थित रहे। उप पंजीयक श्रीमती सिंह ने कृषकों से साफ सुथरा एवं निर्धारित मापदंड में धान क्रय करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभारी प्रबंधक डाकेश्वर प्रसाद पांडे, फड़ प्रभारी पंचराम यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर अमर राठौर उपस्थित रहे। उल्लेखनीय होगा कि धान खरीदी शुरू होने के 54 दिन बीत जाने के बाद उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का कार्य पीक पर है। अब तक 8.08 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी शुरू कर दी है। बोनस राशि पाने के बाद अब घोषणा पत्र के अनुसार 3100 रूपये प्रति क्विंटल कीमत पाने की आस में किसानों की भीड़ अब उपार्जन केंद्रों में उमड़ने लगी है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

इस संस्थान में ITI पास युवाओं के लिए वरिष्ठ कारीगर के 125 पदों पर भर्ती, प्रतिमाह 23,368 रुपए होगा वेतन

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) में आईटीआई (ITI) पास युवाओं के लिए वरिष्ठ कारीगर के…

1 hour ago

सहायक ग्रेड-2 कमल यादव शासकीय सेवा से बर्खास्त, 3 कर्मियों की वेतनवृद्धि रोककर 6 साल से चल रही विभागीय जांच खत्म

कोरब जिले में विगत वर्षों से कर्मचारियों के प्रकियाधीन जांच प्रकरणों को निराकृत किया गया।…

7 hours ago

डॉक्टर्स डे पर NKH हॉस्पिटल में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 350 से अधिक मरीज हुए लाभान्वित

NKH में सभी विभाग के चिकित्सकों ने दी अपनी सेवाएं कोरबा। एनकेएच हॉस्पिटल में डॉक्टर्स…

7 hours ago

अंतिम संस्कार के लिए नहीं है कब्रिस्तान, कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन देकर ईसाई समाज ने मांगा क्रिया कर्म के लिए अधिकृत स्थान

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मसीह धर्म को मानने वाले लोगों ने कब्रिस्तान के लिए…

10 hours ago