धान खरीदी: उप पंजीयक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, हरदीबाजार केंद्र का औचक निरीक्षण


गुरुवार को धान उपार्जन केंद्र हरदीबाजार में उप पंजीयक श्रीमती पूर्णिमा सिंह आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंची थीं। उन्होंने यहां धान खरीदी की व्यवस्था और किसानों के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। जिन बातों में कुछ कमी नजर आई, उन्हें दुरुस्त करने और किसानों की सहूलियत जा ध्यान रखते हुए नियमानुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाने आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

कोरबा(theValleygraph.com)। हरदीबाजार उपार्जन केन्द्र में इस निरीक्षण कार्यवाही में उनके साथ सहकारिता विस्तार अधिकारी भूपेंद्र साहू भी उपस्थित रहे। उप पंजीयक श्रीमती सिंह ने कृषकों से साफ सुथरा एवं निर्धारित मापदंड में धान क्रय करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभारी प्रबंधक डाकेश्वर प्रसाद पांडे, फड़ प्रभारी पंचराम यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर अमर राठौर उपस्थित रहे। उल्लेखनीय होगा कि धान खरीदी शुरू होने के 54 दिन बीत जाने के बाद उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का कार्य पीक पर है। अब तक 8.08 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी शुरू कर दी है। बोनस राशि पाने के बाद अब घोषणा पत्र के अनुसार 3100 रूपये प्रति क्विंटल कीमत पाने की आस में किसानों की भीड़ अब उपार्जन केंद्रों में उमड़ने लगी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *