सरोज पांडेय ने कहा- राहुल गांधी की यात्रा आगे पाठ पीछे सपाट, रही बात लोकसभा चुनाव में टक्कर की, तो कांग्रेस और उनकी प्रत्याशी कोरबा के मैदान में कहीं है ही नहीं

Share Now

भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चुनावी रण में कमल खिलाने के अपने विजय अभियान का शंखनाद करते हुए प्रेस के साथियों से की चर्चा।

कोरबा(theValleygraph.com)। भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेत्री सरोज पांडेय पार्टी की टिकट हासिल करने के बाद अपने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चुनावी रण में उतर गईं हैं। बतौर प्रत्याशी पार्टी के उनके नाम के ऐलान के बाद रविवार को पहली बार वे कोरबा पहुंची और पत्रकारों से मुखातिब हुई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा पूरे देश में चली, इस क्षेत्र से भी गुजरी पर उनकी यात्रा आगे पाठ पीछे सपाट की तरह गुजर गई और पूरे देश में ऐसे ही घूमती रही। देश में वे घूमते हैं पर उनके पास स्वयं कोई मुद्दे नहीं। कांग्रेस कहीं पर है नहीं, नेतृत्व विहीन है और पार्टी खुद अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। मुझे लगता है कि कांग्रेस के पास कुछ मुद्दे नहीं हैं तो संभावना की कोई बात ही नहीं दिखती। कांग्रेस से सीधी टक्कर पर उनका कहना था कि कांग्रेस कहीं नहीं है, मैदान में कहीं नहीं है। उसके पास कोई वोट नहीं है कोई योजना नहीं, कोई नेतृत्व नहीं है कोई आकर्षण नहीं है। और तो और वर्तमान प्रत्याशी और सांसद, जो पिछले पांच साल से उन्होंने क्या किया, यह बताने के लिए भी कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में अपने क्षेत्र के विकास के लिए कौन से कार्य किए, कितनी सक्रियता रही, इन सब बातों का लेखा जोखा होना चाहिए। जब हम जनता के दरबार में जाते हैं तो इन सब का लेखा जोखा ही एक जनप्रतिनिधि की भूमिका में हमारी बुनियाद तय करता है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

वर्षों बाद कमला नेहरू कालेज पहुंची वरिष्ठ छात्राओं ने ताजा की पुराने दिनों की सुनहरी यादें, हर्षित हुए प्राध्यापक

कोरबा। कमला नेहरु महाविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली कुछ भूतपूर्व छात्राओं ने बीते…

2 hours ago

प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी की उपस्थिति में बीएन यादव को सौंपी गई सदभाव पत्रकार संघ के जिला महासचिव की जिम्मेदारी

सदभाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में रखी गई थी। बैठक में मौजूद रहे…

2 days ago

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतारा, घटना के बाद भी आस पास ही मंडरा रहा दंतैल, क्षेत्र में दहशत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत कोरबी-चोटिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही…

3 days ago

केंद्रीय विद्यालय नं. 2 NTPC की स्टूडेंट फाल्गुनी ने पत्र लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर जीता उपविजेता का खिताब

यूनिवर्सल पोस्ट यूनियन पत्र लेखन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी की…

3 days ago

वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री निवास…

4 days ago

किताबें आज भी हमारे सबसे सच्चे-अच्छे और विश्वसनीय मित्र हैं, MLib के स्टूडेंट्स होने के नाते लोगों से उनकी मित्रता बढ़ाएं: डाॅ शालिनी शुक्ला

कमला नेहरु महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय पर व्याख्यान…

4 days ago