खून से होली:- पड़ोस में नगाड़ा बजाने से मना किया, छत से गाली-गलौज की, फिर अपनी रायफल से छल्ली कर दिया सीना, दो राउंड फायरिंग से गांव दहला, आरोपी गिरफ्तार

Share Now

होली पर मस्तीभरे रंग और ढोल-नगाड़ों के शोर में डूबा गांव उस वक्त दहल गया, जब बंदूक की गोलियां चलने लगी। एक आदमी ने सिर्फ इसलिए सनसनी मचा दी, कि उसके पड़ोस में कुछ लोग होली के दिन नगाडे़ और साउंड बॉक्स बजाते फाग गा रहे थे। मस्ती के इस माहौल में भंग पड़ गया और नाराज पड़ोसी ने पहले उन्हें अपनी छत से आकर मना किया, गाली-गलौज की और तब भी कोई असर न दिखा, तो घर से रायफल निकाल लाया और गोली चला दी। पहला राउंड चूक गया तो कारतूस भरकर दोबार गोली दाग दी। इस बार नीचे नाच-गा रहे लोगों में एक के बायां सीना छल्ली हो चुका था। घायल को अस्पताल दाखिल किया गया और फिर उसकी रिपोर्ट पर आरोपी को बंदूक समेत गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

बिलासपुर(thevalleygraph.com)। होली खेल रहे व्यक्ति को जान से मारने की नियत से अपनी पावर एयर राइफल से गोली मारने की यह वारदात बिलासपुर के मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी की है। पुलिस ने इस मामले में 49 वर्षीय पुलकेश नापित पिता स्व भागीरथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 25 मार्च को होली त्योहार होने पर मल्हार में देव हेल्थ केयर के बगल खाली जमीन पर प्रार्थी पियूष सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ होली खेल रहे थे। नगाड़ा और साउंड बॉक्स बजा रहे थे। वहीं बगल में आरोपी पुल्केश नापित का घर है। पुलकेश ने अपने घर की छत पर चढ़ कर सभी को वहां शोर शराबा करने से मना किया। इतना नहीं, उसने गाली-गालौज करते हुए अपने पावर एयर राइफल से जान से मारने की नियत से पियूष सिंह ठाकुर पर गोली भी चला दी। पहली गोली नहीं लगी, तो दूसरा राउंड भरकर फिर से फायर किया, जो पियूष के सीने में बाई ओर जा लगी। घटना से बुरी तरह आहत होकर पियूष वहीं गिर गया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल पियूष को मस्तूरी अस्पताल में एडमिट कराया। इलाज के बाद प्रार्थी पियूष सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर आरोपी पुल्केश नापित के खिलाफ धारा 307, 294 का मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उसके पास से उस एयर पावर रायफल, जिससे गोली चलाई गई थी, उसे भी जब्त किया गया है। मामले में विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को मंगलवार 26 मार्च को न्यायालय बिलासपुर में पेश किया जाएगा।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी की उपस्थिति में बीएन यादव को सौंपी गई सदभाव पत्रकार संघ के जिला महासचिव की जिम्मेदारी

सदभाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में रखी गई थी। बैठक में मौजूद रहे…

2 days ago

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतारा, घटना के बाद भी आस पास ही मंडरा रहा दंतैल, क्षेत्र में दहशत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत कोरबी-चोटिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही…

2 days ago

केंद्रीय विद्यालय नं. 2 NTPC की स्टूडेंट फाल्गुनी ने पत्र लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर जीता उपविजेता का खिताब

यूनिवर्सल पोस्ट यूनियन पत्र लेखन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी की…

2 days ago

वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री निवास…

3 days ago

किताबें आज भी हमारे सबसे सच्चे-अच्छे और विश्वसनीय मित्र हैं, MLib के स्टूडेंट्स होने के नाते लोगों से उनकी मित्रता बढ़ाएं: डाॅ शालिनी शुक्ला

कमला नेहरु महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय पर व्याख्यान…

4 days ago