Categories: कोरबा

अध्यक्ष की चेयर पर कब्जा करने मुकाबले का ऐलान, चार खिलाड़ियों ने संभाला मैदान, चुनावी तरकश पर निशाना साधने एडवोकेट अब्दुल, धनेश, गणेश और सुधीर ने थामी अपनी कमान

Share Now

जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के चुनावी मुकाबले का ऐलान.

कोरबा(thevalleygraph.com)। आखिरकार अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के चुनावी मुकाबले का ऐलान हो गया। शुक्रवार शाम चार बजे जारी लिस्ट में अध्यक्ष पद की चेयर हासिल करने चार खिलाड़ियों ने मैदान में आमद दे दी है। इनमें अधिवक्ता अब्दुल रहमान, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह, अधिवक्ता गणेश कुलदीप व अधिवक्ता सुधीर कुमार निगम ने मैदान संभालते हुए चुनौती पेश की है और अब जमकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। अध्यक्ष के अलावा सचिव पद पर भी चार प्रतिस्पर्धी चुनावी रण में हैं। इनमें नूतन सिंह ठाकुर, प्रशांत कुमार धुर्य, रघुनन्दन सिंह ठाकुर और सुनील यादव के बीच घमासान मुकाबले देखने को मिलेंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी गोपी कौशिक, कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी कोरबा द्वारा जिला अधिवक्ता संघ कोरबा (छत्तीसगढ़) के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2024-26 के लिए नामांकन फार्म की जांच पश्चात् पात्र प्रत्याशियों की प्रकाशन सूची प्रकाशन 29 मार्च 2024 को शाम 4 बजे किया गया है। इसके अनुसार अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार अब्दुल रहमान, धनेश कुमार सिंह, गणेश कुलदीप, सुधीर कुमार निगम चुनाव मैदान में उतर गए हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष वरिष्ठ (पुरुष) के लिए अनीष कुमार सक्सेना, बद्री प्रसाद मोदी, नरेश कुमार साहू और संदीप प्रजापति के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला) के लिए राजेश्वरी राठौर, शिवकुमारी कंवर, उत्तरा राठौर मैदान में हैं। सचिव पद पर नूतन सिंह ठाकुर, प्रशांत कुमार धुर्य, रघुनन्दन सिंह ठाकुर और सुनील यादव के बीच चुनावी रण में घमासान देखने को मिलेगा। सहसचिव पद पर बालक राम बरेठ, नंद किशोर पासवान, राजू कुमार देवांगन मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर कब्जा करने सौरभ अग्रवाल, अमर नाथ कौशिक, सुनील कुमार सोनवानी के मध्य, ग्रंथालय सचिव पद के लिए कमलेश कुमार श्रीवास, क्रांति कुमार श्रीवास, राजकुमार यादव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के लिए लक्ष्मण प्रसाद पटेल व सुरेश कुमार महंत के बीच मुकाबले होंगे। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अब्दुल नफीस खान, छतराम साहू, ज्योति वर्मा, खेम लाल किशोर, प्रवीण कुमार राठौर, रामेश्वर सिंह कंवर, रीता पुलस्त, रोमेश सिंह ठाकुर व शिल्पा दांडेकर चन्ने समेत कुल नौ लोग मैदान में हैं।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी की उपस्थिति में बीएन यादव को सौंपी गई सदभाव पत्रकार संघ के जिला महासचिव की जिम्मेदारी

सदभाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में रखी गई थी। बैठक में मौजूद रहे…

2 days ago

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतारा, घटना के बाद भी आस पास ही मंडरा रहा दंतैल, क्षेत्र में दहशत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत कोरबी-चोटिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही…

2 days ago

केंद्रीय विद्यालय नं. 2 NTPC की स्टूडेंट फाल्गुनी ने पत्र लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर जीता उपविजेता का खिताब

यूनिवर्सल पोस्ट यूनियन पत्र लेखन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी की…

2 days ago

वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री निवास…

3 days ago

किताबें आज भी हमारे सबसे सच्चे-अच्छे और विश्वसनीय मित्र हैं, MLib के स्टूडेंट्स होने के नाते लोगों से उनकी मित्रता बढ़ाएं: डाॅ शालिनी शुक्ला

कमला नेहरु महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय पर व्याख्यान…

4 days ago