Home छत्तीसगढ़ SECR बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, DRM प्रवीण पांडेय...

SECR बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, DRM प्रवीण पांडेय ने फहराया तिरंगा

मंडल रेल प्रबंधक SECR बिलासपुर कार्यालय परिसर में धूमधाम से किया गया 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि आप सभी के सतत् एवं अनुशासित प्रयास से हमने इस वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह में 53.86 मिलियन टन माल की ढुलाई की है। साथ ही लगभग 72 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया है।

बिलासपुर(thevalleygraph.com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर मे 77 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने मंडल सुरक्षा आयुक्त डी एस तोमर की अगुवाई में राष्ट्रगान की सुमधुर धुन के साथ तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मंडल सेक्रो की अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय सहित सेक्रो की अनेक पदाधिकारी, मजदूर कांग्रेस व अन्य एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलावा अधिकारी-गण एवं कर्मचारी-गण उपस्थित थे।

सर्वप्रथम श्री पाण्डेय ने उपस्थित जनसमूह को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मंडल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि आप सभी के सतत् एवं अनुशासित प्रयास से हमने इस वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह में 53.86 मिलियन टन माल की ढुलाई की है। साथ ही लगभग 72 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया है। मंडल के 17 प्रमुख स्टेशनों को सर्वसुविधायुक्त बनाने हेतु अमृत भारत स्टेशन योजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अंतर्गत बिलासपुर स्टेशन को 465 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है। शेष 16 स्टेशनों को सुसज्जित करते हुए यात्री अनुकूल सुविधाओं का विस्तार करने का निर्णय लेते हुए यात्री सुविधाओं को नए आयाम देने का सफल प्रयास किया है। इसके पश्चात उन्होंने मंडल के सभी विभागों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के बारे में बताते हुए सभी की सराहना की। अंत में उन्होंने मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों को उनके बहुमूल्य सुझावों एवं सहयोग तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को उनके सक्रियता एवं सहभागिता के लिए आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here