Home छत्तीसगढ़ बीजापुर में CRPF के कोबरा कमांडो ने सर्विस राइफल से खुद को...

बीजापुर में CRPF के कोबरा कमांडो ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

167
0

रायपुर(thevalleygraph.com)। राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर बीजापुर से एक घटना सामने आई है। यहां तैनात CRPF की कोबरा बटालियन के एक अफसर की खुदकुशी की कर लिए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि बटालियन के कमांडो ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन तैनात है। पुलिस के मुताबिक बटालियन में पदस्थ रहे एक इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर बीजापुर शहर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 170वीं बटालियन के मुख्यालय में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here