मैगजीनभांठा में चार अवैध निर्माण पर कार्यवाही, गिराया गया अज्ञात लोगों के कब्जे पर बना अहाता


कोरबा(thevalleygraph.com)। नगर निगम और राजस्व अमले ने अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखते हुए बुधवार को एक बार फिर कार्यवाही की। मैगजीनभांठा में अज्ञान लोगों के कब्जे पर खड़े किए गए अहाते को ध्वस्त किया गया। एक्सिवेटर लेकर पहुंचे तोड़ू दस्ते ने चार अवैध निर्माण गिराए गए हैं।


इस कार्यवाही के दौरान प्रमुख रुप से तहसीलदार और निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार दादरखुर्द से लगे वार्ड क्रमांक 31 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में एक्सिवेटर से चार अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं। नगर निगम की ओर से इसके एक दिन पहले यानि मंगलवार 21 मई 2024 को इस कार्यवाही के संबंधित अज्ञात लोगों को संदर्भित पत्र चस्पा कर नोटिस जारी किया गया था। निगम प्रशासन का कहना है कि इस नोटिस के विपरीत कोई समाधानकारक व संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं होने की दशा में बुधवार 22 मई को सुबह करीब 11 बजे से स्थल से अवैध निर्माण को हटाने की यह कार्यवाही की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *