Home कोरबा संबलपुर में मिली महिला की लाश, कोरबा निवासी होने की सूचना, संबलपुर...

संबलपुर में मिली महिला की लाश, कोरबा निवासी होने की सूचना, संबलपुर पुलिस कर रही है पतासाजी, सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल

292
0
Oplus_131072

कोरबा(theValleygraph.com)। ओडिशा के संबलपुर जिले के तेलकुली थाना अंतर्गत संबलपुर-झारसुगड़ा बार्डर के पास 27 मई दिन सोमवार को एक पेड़ के नीचे करीब 30-40 वर्षीय महिला की लाश मिली। सूचना पर तेलकुली थाना से एसआई मोहंती के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौका निरीक्षण करने पर मृतका साड़ी पहने व नंगे पांव मिली। मौके पर ऐसा कोई भी दस्तावेज या सामान नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस टीम के आसपास क्षेत्र में पतासाजी करने पर एक होटल से पता चला कि महिला ने वहां खाना खाया था। होटल संचालक ने बताया कि बातचीत के दौरान महिला ने कोरबा की होने की बात कही थी। जिसके आधार पर संबलपुर पुलिस मृतका की शिनाख्त के लिए पतासाजी में जुटी है। मृतका महिला का फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। एसआई मोहंती ने महिला के संबंध में जानकारी होने पर उनके मोबाइल नंबर 9438238966 पर जानकारी देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here