Home कोरबा आज हमारा लगाया गया एक पौधा आने वाले कल में 100 जीवन...

आज हमारा लगाया गया एक पौधा आने वाले कल में 100 जीवन के लिए संजीवनी बनेगा : सुशील जोशी

243
0
Oplus_131072

कोरबा(theValleygraph.com)। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (मर्यादित) कोरबा के नोडल अधिकारी सुशील जोशी की अगुआई में कोरबा जिले के सभी सहकारी समितियों में पौध रोपण किया गया। विभिन्न समितियों में स्वतंत्रता दिवस पर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी श्री जोशी समेत शाखा प्रबंधकों ने भी इस मौके पर अपने हाथों से पौधे रोपित किए। आम, नीम, पीपल, अशोक समेत विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई। सभी ने आज के दिन रोपित किए गए पौधों को उनके बड़े होने तक सुरक्षा करने का भी संकल्प लिया गया। श्री जोशी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में धरती पर उपलब्ध हरियाली को सहेजकर रखना तो होगा ही, भविष्य के लिए भी जीवन के लिए अनुकूल पर्यावरण की जुगत हम सभी को मिलकर करनी होगी। हम एक कदम बढ़ाएंगे तो भावी पीढ़ी एकजुट होकर अच्छे कल के लिए अनेक कदम बढ़ाने की दिशा में जागरूक और प्रेरित होगी। आज हमारा लगाया गया एक एक पौधा आने वाले कल में सौ सौ लोगों के जीवन के लिए अमृत रूपी प्रकृति के निर्माण में संजीवनी की भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here