Home कोरबा पदोन्नत शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इतनी पारदर्शी काउंसलिंग के लिए...

पदोन्नत शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इतनी पारदर्शी काउंसलिंग के लिए डीईओ TP उपाध्याय का जताया आभार

276
0
Oplus_131072

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ कोरबा ने जिला शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया


कोरबा(theValleygraph.com)। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव, जिला संयोजक सादिक अंसारी, राम नाथ बघेल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष वल्लभ वैष्णव, उप जिलाध्यक्ष अशोक कश्यप ने 18 अगस्त को 225 प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पद पर पारदर्शी सह निर्विवाद तरीके से सम्पन्न हुई पदोन्नति और तत्काल हुए आदेश, अगस्त माह में हड़ताल किए सहायक शिक्षकों के वेतन आहरण के लिए किए गए आदेश के लिए जिला शिक्षा अधिकारी TP उपाध्याय और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। डीईओ श्री उपाध्याय से सौजन्य भेंट कर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प गुच्छ प्रदान किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। पदोन्नत शिक्षकों ने भी इतनी पारदर्शी काउंसलिंग के लिए डीईओ TP उपाध्याय का आभार व्यक्त किया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय ने बताया कि 28 अगस्त तक हमें समस्त ब्लाक की ज्वाइनिंग की जानकारी मिलने के बाद शेष बचे पदों पर काउंसलिंग युक्तियुक्तकरण से पहले करा लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here