अब से 15 मिनट आगे, यानि पौने दस की बजाय सुबह दस बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे सरकारी स्कूल


सर्व शिक्षक संघ का प्रयास रंग लाया, शाला संचालन का समय पुनः हुआ 10 से 4


सरकारी स्कूलों के संचालन के समय को लेकर कोरबा के जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय ने एक नया आदेश जारी किया है। इसमें स्कूल लगने और छुट्टी होने के तय समय में आंशिक संशोधन करते हुए यह आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार अब से स्कूल पौने दस बजे की बजाय 15 मिनट आगे, यानि सुबह दस बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव की अगुआई में परिवर्तन की मांग करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह संशोधित आदेश जारी किया गया है।


कोरबा(thevalleygraph.com)। विद्यालय संचालन के समय संबंधी विभाग द्वारा दो अलग-अलग आदेशों के कारण शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति हो गई थी। कई विद्यालय समय 9.45 से 4.00 बजे संचालित हो रहे थे, तो कई विद्यालय 10 से 4 बजे चल रहे थे। विद्यालय संचालन में समय के अंतर के कारण कई शिक्षकों को नोटिस भी जारी हुआ।

सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव व जिला महासचिव जय कुमार राठौर द्वारा जिले में विद्यालय संचालक समय व अन्य शिक्षकीय समस्याओं के निराकरण संबंधी संयुक्त रूप से ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा को सौंपा गया था। जिसमें जिले के विद्यालयो मे संचालन का समय स्कूल शिक्षा विभाग का स्थाई आदेश 2018 का पालन करवाने हेतु आग्रह किया गया। संघ के द्वारा बताया कई की शाला संचालन समय 9रू45 से 4रू00 तक का आदेश केवल शिक्षा सत्र 2022-2023 के लिए हुआ था। संघ के ज्ञापन पर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा उच्च कार्यालय से मार्गदर्शन मांगा गया। कार्यालय से प्राप्त मार्गदर्शन उपरांत कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने जिले के सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारियो, सर्व प्राचार्यो व प्रधान पाठकों के नाम विद्यालय को पुनः 10 से 4 बजे संचालन संबंधी आदेश जारी किया।


सर्व शिक्षक संघ ने व्यक्त किया जिला शिक्षा अधिकारी का आभार

सर्व शिक्षक संघ की मांग पर शाला संचालन का समय पुनः 10 से 4 किए जाने पर संघ के विपिन यादव, अरुण साहू, लोकनाथ सेन, कृति लहरे, विनय कुमार शुक्ला, जय कुमार राठौर, बी.आर. यादव, अजय प्रताप सिंह व संघ के समस्त पदाधिकारी व सदस्यो सहित जिले के समस्त शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी पांच सूत्रीय शिक्षकीय समस्याओं संबंधी ज्ञापन सौंपा था। इसमें शाला संचालन के समय को परिवर्तित कर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे करने के संबंध में प्रदेश के अन्य कई जिलों के आदेश लगाए गए थे। इस पर आज जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय ने शासकीय स्कूलों का संचालन पुनः सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे संचालित करने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *