शतरंज के नेशनल मुकाबले में डीपीएस की लिटिल वुमन चेस मास्टर परी ने जीता उपविजेता का खिताब

Share Now

1301 इंटरनेशनल रेटिंग के साथ सात चक्रों की इस प्रतिस्पर्धा में  DPS NTPC की परी तिवारी ने पूरे देश में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

कोरबा(thevalleygraph.com)। नोएडा में बीते दिनों इंटर डीपीएस राष्ट्रीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल एनटीपीसी की कक्षा आठवीं की होनहार छात्रा परी तिवारी ने ओपन केटेगरी में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। परी ने सर्वाधिक सात चक्रों में 6.5 अंक के साथ व्यक्तिगत रुप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1301 इंटरनेशनल रेटिंग के साथ सात चक्रों की इस प्रतिस्पर्धा में परी तिवारी ने पूरे देश में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। परी तिवारी दीपक तिवारी व श्रीमती वर्षा तिवारी की सुपुत्री हैं। डीपीएस स्कूल परिवार, माता-पिता के सतत प्रोत्साहन और जिला शतरंज संघ की प्रयासों का परिणाम है, जो कोरबा की इस लिटिल वुमन चेस प्लेयर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। परी तिवारी इससे पूर्व भी राष्टÑीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में कोरबा जिले के साथ छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर चुकी है। उसकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर तरते हुए जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष दिनेश लांबा, सचिव आरएल विश्वकर्मा, उपाध्याय एलएन श्रीवास, कोषाध्यक्ष प्रभाकर सिंह, सह सचिव देवेन्द्र राठौर और रितेश यादव समेत खेलप्रेमियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

हम सबके भीतर एक खिलाड़ी होता है, जरूरत है तो खेल की भावना को जगाए रखने की : महापौर संजू देवी राजपूत

पिछले एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन समारोह की…

10 hours ago

Interview : कृषि कॉलेज कोरबा में वैकेंसी, बनना हो टीचर तो यहां जानिए, कैसे करें आवेदन और क्या हैं योग्यताएं

कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) कटघोरा, कोरबा की ओर से…

14 hours ago

वर्षों से अपडेट नहीं है सर्विस बुक, इसलिए जारी हुई त्रुटिपूर्ण अतिशेष शिक्षकों की सूची : विपिन यादव

शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव व जिला पदाधिकारी जय कुमार राठौर ने…

2 days ago

पुरानी बस्ती कोरबा में रक्तदान शिविर 14 जून को, सभापति नूतन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सुबह 9 बजे शुभारंभ

कोरबा। एन.के.एच. बालाजी ब्लड बैंक और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति पुरानी बस्ती कोरबा के…

2 days ago

CM विष्णुदेव ने कोरबा को दी 223 करोड़ की सौगातें, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की मांग पर कन्वेंशन सेंटर वातानुकूलित करने की घोषणा

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को…

3 days ago

निष्पक्ष और न्यायप्रिय विभूति थीं पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेन्शन सेंटर के…

3 days ago