December 10, 2023

फिट इंडिया मिशन:- शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने ली प्रतिज्ञा, राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुए आयोजन

1 min read

देखें वीडियो..कोरबा(thevalleygraph.com)। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों व स्वयं सेवकों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह के द्वारा फिट इंडिया मिशन के तहत प्रतिज्ञा करायी गई। साथ ही महाविद्यालय की हिन्दी विभागाध्यक्ष श्रीमती संध्या पाण्डेय व वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. ए. पी. सिंह ने कक्षा में उपस्थित समस्त छात्राओं को प्रतिज्ञा कराई।

इस अवसर पर समस्त अधिकारियों कर्मचारियों व छात्राओं के लिए मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया, जिसका संचालन क्रीड़ा अधिकारी अनिमा तिर्की के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी तारतम्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2019 में फिट इंडिया मिशन का शुभारंभ किया गया था। इस मिशन के अंतर्गत शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा स्वयंसेवकों, छात्राओं व अधिकारियों कर्मचारियों को प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह के द्वारा प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डेजी कुजूर ने जीवन में खेल के महत्व को बताते हुए अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखने और स्वस्थ्य जीवन जीने की बात कही। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रकाश कुमार साहू ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी से परिचित कराया।

अंत में महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी अनिमा तिर्की ने अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्राओं को मनोरंजक खेल खिलाया। स्वयं सेवक आरती साहू, अमरावती, जानकी राठौर साक्षी पाण्डेय, नीतू चौहान, निशा, पूजा, रोशनी की सक्रिय भागीदारी रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © https://contact.digidealer.in All rights reserved. | Newsphere by AF themes.