Categories: विविध

ट्रेन में चाय पर पैसेंजर का बवाल, स्टाफ से कहा- हमें INDIA वाली चाय पिलाइए, ये हलाल सार्टिफाइड क्या है

Share Now

वायरल वीडियो, आप भी देखिए सावन में भड़के यात्री का बवाल।

इंटरनेट मीडिया पर लगभग डेढ़ मिनट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में सफर करते समय एक पैसेंजर चाय प्रीमिक्स को लेकर हंगामा कर रहा है। दरअसल इस चाय पर हलाल सर्टिफाइड लिखा है। पैसेंजर को ट्रेन में कार्यरत स्टाफ ये समझाने का अथक प्रयास कर रहा है कि चाय पूर्ण रूप से शाकाहारी है। लेकिन यात्री इस बात पर बवाल मचा रहा है कि आखिर ये हलाल सार्टिफाइड क्या होता है। वायरल वीडियो में यात्री वहां के कर्मचारियों से सवाल कर रहा है कि हलाल सर्टिफाइड चाय का क्या मतलब है और इसे सावन महीने में क्यों परोसा जा रहा है। अपने सीनियर से अभी बात करिए और अगर देना ही है तो इंडिया सार्टिफाइड चाय दो।

आप भी जानिए आखिर क्या है हलाल सर्टिफिकेशन
वर्ष 1974 में हलाल प्रमाणिकता की शुरुआत की गई थी। यह प्रमाणिकता वर्ष 1993 तक केवल स्लॉटर मीट प्रोडक्ट्स पर लागू थी। पर बाद में अन्य फूड प्रोडक्ट्स, मेडिसिन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स सहित कई सामग्रियों के लिए किया जाने लगा। कई इस्लामिक देशों में सरकार की ओर से हलाल सर्टिफिकेशन दिया जाता है। भारत में लगभग प्रोडक्ट पर FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का सर्टिफिकेशन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जो हलाल सर्टिफिकेशन देती हैं। इतना ही नहीं, वर्ष 2022 में पेटिशन भी डाली गई और मांग की गई थी कि हलाल सर्टिफिकेशन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

कर्तव्य के लिए न्योछावर हुए पुलिस के अमर बलिदानी किरीत राम पटेल को किया गया नमन, पत्नी अहिल्या को सम्मान

कर्तव्य के लिए न्योछावर हुए पुलिस के वीर बलिदानी किरीत राम पटेल को किया गया…

22 hours ago

NEP में स्टूडेंट्स के लिए ज्ञान-विज्ञान व शोध की अनंत संभावनाओं के साथ कॅरियर की हर कठिनाई का समाधान मौजूद है: डाॅ प्रशांत बोपापुरकर

कमला नेहरु महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ समारोह आयोजित…

22 hours ago

NTPC में प्रबंधकों से लेकर GM तक इन पदों पर वैकेंसी, 80 हजार से 1.20 लाख तक वेतन, देखें क्या हैं योग्यताएं

विद्युत क्षेत्र में देश की अग्रणी ऊर्जा संस्था एनटीपीसी द्वारा आपको अपने करियर को सशक्त…

1 day ago

कॉलेजों के स्वाध्यायी स्टूडेंट्स स्नातक में पंजीयन व नामांकन के लिए 16 से 31 अगस्त तक भर सकेंगे आवेदन

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध कॉलेजों में स्वाध्यायी स्टूडेंट्स के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों…

1 day ago

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमें त्याग, शांति और समृद्धि के साथ निरंतर गतिशील रहने का संदेश देता है : डॉ प्रशांत

हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में निकाली गई…

2 days ago