क्राइम

फोन पर हुई बात और बढ़ते गए जज्बात, 7 फेरों का वादा कर होटल में की मुलाकात, फिर…

Share Now

फोन पर हुई बात ने बातों ही बातों में दोनों के बीच गहरे जज्बात पैदा कर दिए। दिल ही दिल में नजदीकियां बढ़ती गई और फिर मिलने का वक्त आ गया। 7 फेरों का वादा कर होटल में मुलाकात हुई और फिर जिस पर सबसे ज्यादा यकीन किया, उस ने ऐसा जख्म दिया, जो जिंदगीभर याद रहेगा। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी मोपका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीजा पासपोर्ट की तैयारी के साथ आरोपी दुबई भागने की फिराक में था, जिसे मुंबई से पकड़ा गया।


बिलासपुर(theValleygraph.com)। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 9.11.2024 को पीड़िता ने थाने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी ओडिशा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुई थी। 15.04.2022 को आरोपी ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा दिया और उस के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाए। इस रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी की पता साजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया कि वह पुलिस की गिरफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा है, जहां से उसकी दुबई भागने की प्लानिंग थी। वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में पुलिस सहायता केंद्र मोपका प्रभारी उप निरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक दीपक खांडेकर द्वारा तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट बाद से उसने भाग कर दुबई जाने की योजना बनाई थी। इसके लिए ओडिशा से दुबई का जाने पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और 28 नवंबर 2024 को दुबई जाने वाला था। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम ओडिशा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

HSRP कैंप: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने कल से प्रेस क्लब तिलक भवन में लगेगा 3 दिनों का शिविर

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने की सोच रहे वाहन स्वामियों के लिए खास खबर…

3 hours ago

EIDC-One: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होगा ओपन Badminton टूर्नामेंट ‘एकलव्य इंडिपेंडेंस डे कप-1’

EIDC- One : एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा के भव्य बैडमिंटन कोर्ट में रोमांचक मुकाबलों के…

4 hours ago

इस बैंक में होगी 750 प्रशिक्षुओं की नियुक्ति, आवेदन आज से, 10 हजार से 15 हजार प्रतिमाह मिलेगा स्टाइपेंड

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से प्रशिक्षु अधिनियम, 1961 के तहत…

6 hours ago

उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने जिले और प्रदेशवासियों को दी भोजली तिहार की बधाई

कोरबा। कोरबा विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने जिले और प्रदेशवासियों…

6 hours ago

स्पर्धा में भाग लेकर बहनों ने स्कूल में ही बनाई राखी, फिर अपनी कक्षा के सहपाठी भाईयों की कलाई पर सजाई

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 कोरबा में में रखी बनाओ…

18 hours ago

बेहतर हुई उभरते भारत की सुरक्षाः 1.62 लाख से बढ़कर अब CISF की संख्या 2.20 लाख, अगले 5 साल में प्रतिवर्ष होगी 14,000 की भर्ती

ओंकारेश्वर। औद्योगिक सुरक्षा को और मज़बूती देने तथा देश के आर्थिक विकास को सुरक्षित आधार…

22 hours ago