BJP उम्मीदवार संजू देवी के लिए जनसमर्थन की जुगत, कल घंटाघर मैदान में लगेगी CM की सभा


BJP उम्मीदवार संजू देवी के लिए जनसमर्थन की जुगत जुटाने बुधवार को घंटाघर मैदान में CM विष्णुदेव साय आम जनता से मुखातिब होंगे। मंगलवार को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ओपन थिएटर मैदान में होने वाली आम सभा की तैयारियों का जायजा लिया। यह कार्यक्रम डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर घंटाघर मैदान में सुबह दस बजे आयोजित होगी।


कोरबा। बुधवार को कोरबा नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आयोजित विशाल आमसभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संबोधित करेंगे।

    घंटाघर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर मैदान में आयोजित आम सभा प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगी। भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में हजारों की भीड़ उमड़ेगी। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। विशाल आमसभा में सभी 67 वार्ड से कार्यकर्ता और आम जनमानस शामिल होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *