वार्ड 50 से लेकर मेयर की चेयर तक लोग कांग्रेस को पुनः काबिज-स्थापित देखना चाहते हैं : सुनीता गेंदराम साहू


सिर्फ एक साल में ही प्रदेश में काबिज भाजपा के भ्रम और कुशासन को लोग जान चुके हैं। भाजपा ने लोगों को सिर्फ बाटंने का काम किया है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता की जरुरतों और परेशानियों में साझेदार रही है। अगर क्षेत्र का विकास कर सकती है वो सिर्फ कांग्रेस है, इसलिए हाथ के निशान पर बटन दबाना होगा। जनता जागरूक है, और पता है कांग्रेस पार्टी विकास को धरातल पर लाना जानती है। यही वजह है जो कांग्रेस को नगर निगम कोरबा में संपूर्ण क्षेत्र की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। आने वाली 11 फरवरी को वार्ड 50 ही नहीं, नगर के समस्त 67 वार्डों और महापौर पद पर अपने फैसले का ऐलान कर कोरबा की जनता भाजपा के सिर्फ एक साल के कुशासन का हिसाब कर देगी।


कोरबा(thevalleygraph.com)। यह बातें वार्ड 50, सीएसईबी हसदेव क्रमांक-3 एवं प्रेमनगर से कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती सुनीता गेंदराम साहू ने डोर टू डोर प्रचार अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने जनता को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि वह जिस क्षमता और ताकत के साथ घर-घर जनसंपर्क कर रहीं हैं, जनता से भी उसी उत्साह के साथ अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। चुनावी मैदान फतेह करने वे इस मुकाबले में धुआंधार दौरे कर रहीं हैं। श्रीमती साहू ने कहा कि जिस तरह से उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है, उससे साफ जाहिर होता है कि जनता भाजपा के भ्रम, झूठ और जुमलों में नहीं फंसेगी। निश्चित तौर पर एक बार फिर वार्ड 50 से लेकर नगर निगम के महापौर की कुर्सी पर कांग्रेस ही सत्ता ही काबिज होगी।


कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सुनीता गेंदराम साहू अपने वार्ड के अंतर्गत लगातार जनसपर्क अभियान कर रहीं हैं। वार्ड के विभिन्न इलाकों पहुंच कर जनता से रूबरू हो रही हैं। इस दौरान आम जन और हर वर्ग उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत कर कर पूर्ण समर्थन का भरोसा भी जता रहा है। काग्रेस पार्टी ने इस बार वार्ड 50 में श्रीमती सुनीता गेंदराम साहू के रुप में एक स्वच्छ, लोकप्रिय और समर्पित चेहरे को मौका दिया है, जिसे लेकर वार्डवासियों में भी खासा उत्साह देखने का मिल रहा है।


श्रीमती सुनीता गेंदराम साहू ने कहा कि नगर निगम कोरबा में पिछले दस वर्षों से काबिज कांग्रेस ने वार्ड में सफाई व्यवस्था से लेकर पीने के पानी जैसे सभी मूलभूत जरुरतों को पूरा किया है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वह भी जनका की अपेक्षाओं में खरा उतरने हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से यह विश्वास है कि वार्ड 50 में कांग्रेस भारी मतों से जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी पहली प्राथमिकता वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त करना रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं यह चुनाव किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं लड़ रही, बल्कि जनता की आवश्यकताओं, उम्मीदों और अपेक्षाओं के लिए लड़ रही हंू। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिर्फ एक साल की भाजपा के कुशासन से जनता तंग आ चुकी और अपने शहर में कांग्रेस को पुनः काबिज-स्थापित देखना चाहती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *