Home कोरबा “मेरा मोबाइल मेरा मित्र या मेरा स्वामी” विषय पर KN कॉलेज में...

“मेरा मोबाइल मेरा मित्र या मेरा स्वामी” विषय पर KN कॉलेज में कार्यशाला : स्मार्ट फोन और AI के सही उपयोग की विधियों से रूबरू हुए विद्यार्थी

कमला नेहरू काॅलेज में डिजिटल जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित, प्रजापिता ब्रम्हाकुमारीज दीदी बीके लीना एवं बीके लवली ने दिया मार्गदर्शन, प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने कहा- गैजेट्स के गुलाम नहीं तकनीक के स्वामी बनें स्टूडेंट्स।

कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा बुधवार को डिजिटल जागरूकता पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मेरा मोबाइल मेरा मित्र या मेरा स्वामी शीर्षक पर आधारित इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आईं दीदी बीके लीना एवं बीके लवली ने छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने स्मार्ट फोन और कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के सही उपयोग की विधियों से परिचित कराते हुए स्मार्ट और जागरूक यूजर बनने प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने ध्यान का अभ्यास कराते हुुए उनके महत्व से भी अवगत कराया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से भूगोल विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, वाणिज्य विभागाध्यक्ष बीके वर्मा, कंप्यूटर साइंस विभाग से डाॅ बीना विश्वास, अनिल राठौर, आशुतोष शर्मा, अभिषेक तिवारी, सुश्री सुधा जायसवाल समेत प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

गैजेट्स के गुलाम नहीं तकनीक के स्वामी बनें स्टूडेंट्स: डाॅ प्रशांत
छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने कॅरियर की दृष्टि से खुद को अप टू डेट रखने स्मार्टफोन, एआई और डिजिटल कौशल से लैस भी रहना है और साथ में सतर्क भी बनना है। साथ ही उन्होंने इस बात पर बल दिया गया कि जेन-जी को गैजेट के गुलाम बनने की बजाय वर्तमान दौर की आवश्यकता के अनुरूप एआई जैसी आधुनिकतम तकनीक के स्वामी और स्मार्ट यूजर बनना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here