Home कोरबा खेल न केवल खिलाड़ी की शारीरिक क्षमता, बल्कि मानसिक दृढ़ता भी दिखाता...

खेल न केवल खिलाड़ी की शारीरिक क्षमता, बल्कि मानसिक दृढ़ता भी दिखाता है : डीन मनोहर गोलैट

कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित योनेक्स सनराइज जी एच रायसोनी मेमोरियल 25 वीं CG राज्य जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप – 2026 का समापन

कोरबा। फाइनल मुकाबले के साथ कोरबा जिला बैडमिंटन संघ (KDBA) के तत्वावधान में आयोजित योनेक्स सनराइज जी एच रायसोनी मेमोरियल 25 वीं छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप – 2026 ( अंडर 19 बालक एवं बालिका) का समापन हुआ। एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना खेल परिसर में शनिवार 11 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जी एच रायसोनी विश्वविद्यालय के डीन मनोहर गोलैट तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ की सयुंक्त सचिव श्रीमती कविता दीक्षित उपस्थित रहे। फाइनल मैच के मिक्स डबल्स मुकाबले में गर्वित कंसल तथा भाव्या सिंह की जोड़ी विजेता तथा आर्यन सिंह तथा गौरी एस अय्यर की जोड़ी उप विजेता रही, बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में इशिका पोद्दार विजेता तथा रेवाराजे वर्मा उपविजेता रहीं, बालक वर्ग के एकल मुकाबले में चित्राक्ष लोकवानी विजेता तथा अक्षय दत्त मिश्रा उपविजेता रहे, बालिका वर्ग के युगल मुकाबले में इशिका पोद्दार तथा तनिष्का नायर विजेता तथा रेवाराजे वर्मा तथा तिश्या मुक्ता की जोड़ी उपविजेता रही वहीं बालक वर्ग के युगल मुकाबले में गर्वित कंसल तथा सार्थक कांत थॉमस की जोड़ी विजेता तथा निक्षय पटेल तथा वेदांत राजू शिंदे की जोड़ी उपविजेता रहीं। मुख्य अतिथि ने फाइनल मुकाबले की सराहना करते हुए कहा कि खेल न केवल खिलाड़ी की शारीरिक क्षमता बल्कि मानसिक दृढ़ता भी दिखाता है। उन्होंने गोवाहाटी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई दी । विशिष्ट अतिथि कविता दीक्षित ने प्रतियोगिता के शानदार आयोजन के लिए कोरबा जिला बैडमिंटन संघ की सराहना की तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की तथा उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अशोक शर्मा, गोपाल शर्मा, महेश गुप्ता, सुधीर रेगे, स्वाति रेगे एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल, भूषण, सोनल फेलिक्स, जगदेव सिंह, कल्पना फेलिक्स, संजय शाह, सूर्यकांत ठाकुर, देव कुमार पैंकरा, नरसिंह भोई, अवधेश सिंह, गौतम साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में सचिव मनीष गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और मुख्य रेफ़री प्रताप भट्टाचार्य एवं उनकी टीम को प्रतियोगिता को शानदार तरीके से सम्पन्न कराने के लिये विशेष धन्यवाद दिया तथा मंच का संचालन अमित बनर्जी ने किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here