कोरबा/दीपका। गुरुवार को ईस्ट प्वाइंट इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल दीपका में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा एवं कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए अनेक रोचक मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें छात्राओं के एक दल ने अपने मॉडल के माध्यम से मानव हृदय और उसकी मदद से शरीर में निरंतर गतिमान रहने वाली रक्त संचरण की प्रक्रिया को बड़ी ही खूबसूरती से प्रदर्शित किया। इसी तरह छात्राओं के एक दल ने चंद्रयान 3 का सुंदर मॉडल प्रस्तुत कर उसके जरिए अंतरिक्ष में भारत की सफलताओं के बारे में बताया गया। एक मॉडल में विद्यार्थियों ने स्टीम टरबाइन से विद्युत उत्पादन, मेजरमेंट पार्क समेत बड़ी संख्या में विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के शिक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में सम्मिलित होने पहुंचे अभिभावकों ने भी इन मॉडलों का अवलोकन किया। निर्णायकों ने निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से उनके द्वारा प्रस्तुत मॉडल के संबंध में सवाल जवाब भी किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चुने जाने वाले विज्ञान मॉडल के विद्यार्थी पुरस्कृत किए जाएंगे।






