Home छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भरे जाएंगे व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक समेत...

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भरे जाएंगे व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक समेत 61 पद, पंजीकृत डाक या स्पीडपोस्ट से यहां भेजें आवेदन

619
0
Oplus_16908288

व्याख्याता पद पर ₹38,100/- प्रति माह, शिक्षक के लिए ₹35,400/- प्रति माह एवं सहायक शिक्षक पद हेतु ₹25,300/- प्रति माह।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में कुल 61 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इनमें व्याख्याता (संस्कृत, वाणिज्य, रसायन, गणित, हिन्दी, सामाजिक विज्ञान आदि), शिक्षक (गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान) एवं सहायक शिक्षक (अंग्रेजी, प्रयोगशाला) के पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। निर्धारित वेतनमान पर गौर करें तो व्याख्याता पद पर ₹38,100/- प्रति माह, शिक्षक के लिए ₹35,400/- प्रति माह एवं सहायक शिक्षक पद हेतु ₹25,300/- प्रति माह प्रदान किया जाएगा।


जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक संविदा भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए गए हैं।

आवेदन 6 नवंबर 2025 से 17 नवंबर 2025 तक स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

चयन प्रक्रिया संविदा भर्ती नियम 2012 एवं संचालन समिति के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। जिन विद्यालयों के लिए भर्ती की जा रही है उनमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय धमतरी, नगरी, भखारा, कुरूद आदि शामिल हैं।


आवेदन भेजने का पता कार्यालय प्राचार्य, पी.एम. श्री मेहतरू राम धीवर शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बठेना, जिला धमतरी – 493773 निर्धारित किया गया है।


सभी पदों हेतु शिक्षा माध्यम अंग्रेजी होना अनिवार्य है।

व्याख्याता — स्नातकोत्तर (संबंधित विषय) में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी एवं बी.एड. अनिवार्य।

शिक्षक — स्नातक न्यूनतम 45% अंकों के साथ, डी.एड / बी.एड / बी.एल.एड तथा TET उत्तीर्ण।

सहायक शिक्षक — उच्चतर माध्यमिक 45% अंकों के साथ, डी.एड / बी.एड / बी.एल.एड एवं TET (प्राथमिक) उत्तीर्ण।

छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।


आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन करने के लिए यहां क्लिक करें…

https://cdn.s3waas.gov.in/s3b5dc4e5d9b495d0196f61d45b26ef33e/uploads/2025/11/17624177196140.pdf


आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया इस प्रकार है

आवेदन पत्र जिले की वेबसाइट https://dhamtari.gov.in से डाउनलोड करें।

पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन निर्धारित पते पर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक से भेजें।

पता – कार्यालय प्राचार्य पी.एम. श्री मेहतरू राम धीवर शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बढेना (धमतरी) जिला जेल रोड अर्जुनी थाना के पास बठेना धमतरी जिला- धमतरी पिन कोड -493773

आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास, अनुभव, जाति, जन्मतिथि एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।

अधूरी / विलंबित आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here