नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने किया चयनित खिलाड़ियों को पुरस्कृत
बांकीमोंगरा/कोरबा। भारत सरकार खेल मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया अस्मिता पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट्स सिटी लीग का आयोजन कटघोरा के बीआर अंबेडकर कम्युनिटी हॉल मे किया गया। प्रतियोगिता में कोरबा जिले के 145 महिला खिलाड़ी, कोच, रेफेरी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंडित मुकुटधर पांडे कॉलेज के सहायक प्राध्यापक बीडी टंडन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास कुमार झा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पेंचाक सिलाट संघ कोरबा के अध्यक्ष एम.रत्नाकर, छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट्स संघ के महासचिव शेख समीर, विनायक पब्लिक स्कूल बांकी मोंगरा ज्योति चोपड़ा उपस्थित रहे। आयोजन की संयोजक सुश्री प्रेरणा मुनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता महिला मार्शल आर्ट खिलाड़ियों के लिए रखा गया, जिसे खेलो इंडिया द्वारा आयोजित किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी खेलो इंडिया ईस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक मंडल के सदस्य वरुण बाग, शेख अरबाज अली, राजू चौहान, सोनी कर्ष, सुमन दुबे, आशीष अहिरवार, बी. अलवेणी राव आदि का सहयोग रहा। इस आयोजन के लिए पेंचाक सिलाट संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष बाग, प्रदेश सचिव शेख समीर एवं कटघोरा शहर के गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।






