छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC
State Service Exam (SSE) 2025 अंतर्गत 238 पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। प्रारंभिक परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 01/12/2025 मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 30/12/2025 रात्रि 11:59 बजे तक भरा जा सकेगा। शैक्षणिक योग्यता पर गौर करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास अभ्यर्थी और निर्धारित शर्तों के साथ अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के निवासी के लिए आवेदन बिल्कुल निशुल्क है जबकि दीगर राज्य के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन भरने ₹400 का शुल्क निर्धारित किया गया है।
विभिन्न विभागों में कुल 238 पद शामिल हैं, जिनके विवरण का अवलोकन यहां करें
State Administrative Service
State Police Service
District Excise Officer
Labour Officer
Food Officer / Inspector
Commercial Tax Officer
Superintendent (District Jail)
Assistant Registrar
Cooperative Inspector / Cooperative Extension Officer
Naib Tehsildar
Excise Sub Inspector
Food Supply Inspector
और अन्य समेत (कुल 238 पद)
पूर्ण विवरण यहां देखें…

अधिकृत नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
https://psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_SSE2025_26112025.PDF
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 22/02/2026 पूर्वान्ह 10:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तथा अपरान्ह 03:00 बजे से अपरान्ह 05:00 बजे तक
एवं
मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 16, 17, 18 एवं 19 मई 2026
आवेदन भरने की प्रक्रिया इस प्रकार है
CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
SSE 2025 Online Application लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करें → Login करें।
फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें।
शुल्क भुगतान करें (यदि लागू)।
फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट लें।
महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
राज्य सेवा परीक्षा-2025 हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन एवं निर्धारित तिथि तक ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के मैनुअल अथवा डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने के पूर्व स्वयं सुनिक्षित करना चाहिए कि वे परीक्षा में प्रवेश हेतु सभी पात्रता शतों को पूरा करते हैं। परीक्षा के सभी स्तरों पर उनका प्रवेश पूर्णतः अनंतिम होगा। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी किए जाने का अर्थ यह नहीं होगा कि उसकी अभ्यर्थिता आयोग द्वारा अंतिम रूप से स्वीकार कर ली गई है। लिखित परीक्षा साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थी के चिन्हांकन के बाद ही आयोग पात्रता शतों की जांच करता है।
उपरोक्त परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा शुल्क व पोर्टल शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए किसी बैंक के ड्राफ्ट अथवा चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01/12/2025 को मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 30/11/2025 रात्रि 11:59 बजे तक www.psc.cg.gov इन उपलब्ध लिंक के माध्यम से किए जा सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार का कार्य आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद दिनांक 31/12/2025 मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 02/01/2026 रात्रि 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। उक्त त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। उक्त त्रुटि सुधार निःशुल्क होगा।
ऑनलाइन आवेदन में सशुल्क पुटि सुधार का कार्य निःशुल्क त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिधि के बाद दिनांक 03/01/2026 को मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 05/01/2026 रात्रि 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। उक्त सशुल्क त्रुटि सुधार हेतु रु. 500/- (रुपये पांच सी) शुल्क लिया जाएगा। उक्त राशुल्क त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। सशुल्क त्रुटि सुधार के दौरान अभ्यर्थी केवल लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी, मूल-निवासी एवं निःशक्तजन संबंधी प्रविष्टियों में सुधार कर सकेंगे।
श्रेणी सुधार के मामलों में यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा आरक्षित वर्ग के रूप में भरे गए अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कर उसे अनारक्षित वर्ग किया जाता है तो उसे शुल्क के अंतर की राशि का भुगतान त्रुटि सुधार शुल्क के अतिरिक्त करना होगा किन्तु अनारक्षित वर्ग के रूप में भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र को आरक्षित वर्ग में परिवर्तन की स्थिति में शुल्क अंतर की राशि वापस नहीं की जाएगी।
सशुल्क त्रुटि सुधार के पश्चात् प्राप्त अभ्यावेदन को स्वमेत्र निरस्त माना जाएगा, इस संबंध में विस्तृत सूचना दिनांक 03.07.2023 को जारी की गई थी, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यह निज्ञापन राज्य सेवा परीक्षा नियम, 2008 (यथा संशोधित) एवं उत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रक्रिया नियम 2014 (यथा संशोधित) के प्रावधानों के अनुरूप प्रकाशित किया जा रहा है।





