वर्ष 2025 के 12वें महीने, यानी दिसम्बर में पहली तारीख से लेकर साल के आखिरी दिन तक बैंकों के पट में कुल 18 दिन बंद रहेंगे। इनमें चार रविवार और दूसरे चौथे शनिवार शामिल हैं। शेष अवकाश की यह स्थिति देश के अलग अलग राज्य अथवा क्षेत्रों में निर्मित होगी। खास बात यह है कि एक दिसंबर को जहां सेवन सिस्टर कहे जाने नॉर्थ ईस्ट के दो स्टेट्स (अरूणाचल प्रदेश और नागालैंड) में बैंक की छुट्टी होगी, वही 31 दिसंबर को भी नॉर्थ ईस्ट के ही दो राज्यों (मिजोरम और मणिपुर) में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा। क्रिसमस समेत शेष 10 दिनों के बैंकिंग हॉलिडे भी नॉर्थ ईस्ट के ज्यादातर राज्यों में ही नजर आएंगे।
आइए जानते हैं कि दिसंबर में कब कब और कहां कहां बैंकों की छुट्टियां रहेंगी
1 दिसंबर
उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस
अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड
3 दिसंबर
सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व
गोवा
7 दिसंबर
रविवार
सभी जगह
12 दिसंबर
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की डेथ एनिवर्सरी
मेघालय
13 दिसंबर
दूसरा शनिवार
सभी जगह
14 दिसंबर
रविवार
सभी जगह
18 दिसंबर
सोसो थाम की डेथ एनिवर्सरी
छत्तीसगढ़ व मेघालय
19 दिसंबर
गोवा मुक्ति दिवस
गोवा
20 दिसंबर
लोसूंग/नामसूंग
सिक्किम
21 दिसंबर
रविवार
सभी जगह
22 दिसंबर
लोसूंग/नामसूंग
सिक्किम
24 दिसंबर
क्रिसमस सेलिब्रेशन
मिजोरम, नागालैंड और मेघालय
25 दिसंबर
क्रिसमस
सभी जगह
26 दिसंबर
क्रिसमस सेलिब्रेशन
मिजोरम, नागालैंड और मेघालय
27 दिसंबर
चौथा शनिवार
सभी जगह
28 दिसंबर
रविवार
सभी जगह
30 दिसंबर
यू कियांग नांगबाह
मेघालय
31 दिसंबर
नया साल
मिजोरम और मणिपुर
अगले महीने यानी दिसंबर में अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 12 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। यहां देखें दिसंबर महीने में आपके राज्य में बैंक कब-कब बंद रहेंगे
ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम
आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग (यूपीआई, इंप्स, नेफ्ट, आरटीजीएस) और आत्म के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।
शेयर बाजार में भी 9 दिन बंद रहेगी ट्रेडिंग
शेयर बाजार में दिसंबर में 9 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। बसे की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार 4 रविवार और 4 शनिवार के अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस पर भी ट्रेडिंग बंद रहेगी।





