Home छत्तीसगढ़ रॉकी को भारी पड़ी खुली जीप के बोनट में बैठकर हीरोपंती, जानलेवा...

रॉकी को भारी पड़ी खुली जीप के बोनट में बैठकर हीरोपंती, जानलेवा स्टंट करते यार समेत गिरफ्तार

266
0

रॉकी और उसके साथी को खुली सड़क पर काले रंग की खुली जीप में फर्राटे भरना भारी पड़ गया। जनाब बोनट में बैठकर हीरोपंती दिखा रहे थे और खतरनाक स्टंट कर खुद के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे थे। दो युवकों को पुलिस ने धारा 281, 3(5) BNS एवं 184, 189 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

जिले में स्टंट व रोड पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने वालों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पकड़े गए आरोपियों में उज्जवल कौशिक, उम्र 19 वर्ष, निवासी तिफरा और निलेश वर्मा उर्फ रॉकी, उम्र 19 वर्ष, निवासी तिफरा पर कार्रवाई की गई है।


बिलासपुर। थाना सिरगिटटी में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई में कि उज्जवल कौशिक काले रंग की खुली जीप क्रमांक OR 14 N 9559 के बोनट पर बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहा था, जिससे स्वयं एवं राहगीरों के जीवन को गंभीर जोखिम उत्पन्न हो रहा था।घटना के दौरान निलेश उर्फ रॉकी वर्मा द्वारा पीछे बैठकर उक्त स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था। यह कृत्य तिफरा ओवरब्रिज क्षेत्र में किया जाना पाया गया।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा धारा 281, 3(5) BNS एवं 184, 189 MV Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है तथा उन्हें माननीय सिटी मजिस्ट्रेट, बिलासपुर के न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here