Home छत्तीसगढ़ BALCO प्लांट में हादसा, ग्रीन एनोड प्लांट एरिया में तेज धमाके से...

BALCO प्लांट में हादसा, ग्रीन एनोड प्लांट एरिया में तेज धमाके से कर्मचारियों में हड़कंप

667
0

कोरबा। BALCO के GAP प्लांट में अचानक हुए तेज धमाके से हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब प्लांट के नियमित काम चल रहा था। तभी प्लांट के भीतर GAP (ग्रीन एनोड प्लांट) में धमाका इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लांट के अंदर अचानक एक तेज आवाज आई जिसके बाद धुआं उठने लगा। प्रारंभिक जानकारी अनुसार कुछ लोगों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here