कोरबा। एनटीपीसी कोरबा इंटक द्वारा रविवार को वन भोज का आयोजन किया गया। मनोरम पर्यटन केंद्र झोरा घाट में आयोजित पिकनिक कार्यक्रम में इंटक यूनियन 50 सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर एनटीपीसी कोरबा इंटक परिवार में शामिल होने वाले यूनियन के नए सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केपी चंद्रवंशी (एडिशनल सेंट्रल लीडर एनटीपीसी इंटक) एवं एनके तिवारी (महासचिव INTUC कोरबा) के साथ INTUC कोरबा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों समेत 50 इंटक साथियों ने अपनी गरिमामई मौजूदगी दर्ज कराते हुए पिकनिक का आनंद लिया। नए सदस्यों को शॉल भेंटकर स्वागत किया गया।