कोरबा। अवैध राखड़ परिवहन माफिया की मनमानी चरम पर है, इसका नजारा हर रोज मुख्य मार्गों पर तो देखा जा सकता है। सड़कों पर राखड़ की बारिश करते भारी वाहनों का फर्राटे भरना अब आम परेशानी बन गई है, जिस पर शासन प्रशासन की लगाम छूट चुकी है। अब इसी कड़ी में अवैध राखड़ परिवहन माफिया का कहर वार्ड 25 ढेलावडीह बस्ती दादर एरिया में बरपा। अवैध राखड़ परिवहन में जुटे एक हाइवा ने वार्ड 25 ढेलावडीह बस्ती में बिजली के कई खंभे उड़ाए, जिससे अनेक गांवों में विद्युत व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई।
शहर से लगे दादर देलवाड़ीह गांव में बीती रात एक ट्रक ने ऐसा कारनामा किया जिसके कारण दादर की ही नहीं बल्कि आसपास के अनेक गांव की विद्युत वितरण व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में भारी वाहन का आना प्रतिबंधित है बावजूद इसके हाईवा यहां से अक्सर आना-जाना करते हैं इन्हें में से एक हाईवा ने बिजली के अनेक खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया।