Home छत्तीसगढ़ एक आदर्श राष्ट्र के लिए स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व अनिवार्य गुण हैं:...

एक आदर्श राष्ट्र के लिए स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व अनिवार्य गुण हैं: प्रभारी प्राचार्य GR जांगड़े

कोरबा। सोमवार 26 जनवरी को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 गोपालपुर कोरबा में प्रभारी प्राचार्य जीआर जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में 77 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य जीआर जांगड़े ने तिरंगा फहराया। इसके पश्चात संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भगत सिंह जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विवेक कुमार ने प्रभारी प्राचार्य तथा विनोद कुमार वर्मा को बैज लगाकर स्वागत किया। इसके के बाद बाल वाटिका 3 एवं पहली कक्षा के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत डांस प्रस्तुत किया। माध्यमिक विभाग के छात्र छात्राओं मनमोहक गीत एवं समूह नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गौरव ने अंग्रेजी में तथा अंशिका ने हिंदी में भाषण दिया।कक्षा नवमी के छात्र छात्राओं ने महात्मा गांधी जी के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। ईश्वरी रजक संगीत शिक्षिका ने अपनी स्वरचित गीत वंदन तुझको मां भारती प्रस्तुत किया।जिसके पश्चात प्रभारी प्राचार्य जी आर जांगड़े ने उपस्थित छात्र छात्राओं, अभिभावकों तथा विद्यालय के शिक्षकों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव जी अंबेडकर के योगदान को रेखांकित किया। भारतीय संविधान के निर्माण करने तथा आधुनिक भारत के नींव रखने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को धन्यवाद दिया। स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व को एक आदर्श राष्ट्र के लिए अनिवार्य गुण बताया। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा देश के उन्नति में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए सभी से आह्वान किया। श्री विनोद कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीमती ई कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जय श्री रावतकर , भुनेश्वरी राठौर, दिनेश प्रजापति, विवेक कुमार, साहिल चौधरी , ख्याति पाठक , ईश्वरी रजक , श्री रितु , कल्पना , चंचल , मानसी , कोमल , सरिता , किरन साहू, आशा सोनी सहित अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here