कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमि पूजन कार्यक्रम सोमवार 2 फरवरी को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। पुलिस लाइन के सामने, रिस्दी रोड में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे।

अति विशिष्ट अतिथियों में डॉ रमन सिंह, अध्यक्ष-छत्तीसगढ़ विधानसभा, अरूण साव उप मुख्यमंत्री, विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, अजय जम्वाल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश एवं पवन साय प्रांतीय महासचिव संगठन प्रमुख उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में : प्रदेश कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ राम गर्ग, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा, भारतीय जनता पाटी, कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा डॉ पवन सिंह उपस्थित रहेंगे।