Home छत्तीसगढ़ प्रबंधन और ई-कॉमर्स के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर विवेकानंद...

प्रबंधन और ई-कॉमर्स के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर विवेकानंद महाविद्यालय रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ

8
0

लाइव : विवेकानंद महाविद्यालय एवं अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के सहयोग से यह सेमिनार प्रबंधन और ई-कॉमर्स कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका विषय पर आधारित है।

रायपुर। विवेकानंद महाविद्यालय रायपुर एवं अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के सहयोग से यह सेमिनार प्रबंधन और ई-कॉमर्स कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका विषय पर आधारित है। छत्तीसगढ़ व देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा इस सेमिनार में जिम्बाब्वे के एक प्रतिभागी द्वारा भी पार्टिसिपेट किया जा रहा है। सेमिनार में करीब 80 पंजीयन के साथ शोध संक्षेपिका भेजी गई है।


LIVE प्रसारण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें………

https://www.facebook.com/vivekanand.mahavidhyalaya


हाइब्रिड मोड पर इस अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में प्रदेश, देश व विदेशों से भाग ले रहे प्रतिभागी भौतिक रूप अथवा आनलाइन उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। 24 एवं 25 मार्च को आयोजित सेमिनार का मंगलवार सुबह 11 बजे उद्घाटन किया गया। पहले दिन उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ संजय कुमार ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सेमिनार के प्रमुख विषय पर प्रकाश डाला। स्त्रोत पर्सन की भूमिका में उपस्थित रहे डाॅ जीके देशमुख ने सेमिनार को संबोधित करते हुए इसके उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। दोपहर 1.45 बजे से शाम तक सेमिनार का तकनीकी सत्र रखा गया है, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए तकनीकी विशेषज्ञ ज्ञानवर्धन करेंगे।


LIVE प्रसारण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें………

https://www.youtube.com/@vivekanandmahavidyalayarai4627


25 मार्च को सुबह 11.30 बजे से शुरू होने वाले दूसरे दिन के प्रथम सत्र में रिसोर्स पर्सन के रूप में डाॅ गौरव शर्मा और दोपहर 2.30 बजे से होने वाले दूसरे सत्र में जिम्बाब्वे से विशेष तौर पर जुड़ रहे एक्सपर्ट फ्रेडी न्धलोवु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here