कोरबा. शुक्रवार को कोरबा से विशाखापट्टनम के रवाना हुई लिंक express ढाई घंटे विलंब से छूटी. शाम 6 बजे के बिलासपुर पहुंचने के समय में ट्रेन korba से गई. रास्ते में साढ़े तीन घण्टे विलंब होकर बिलासपुर पहुंचते रात साढ़े 9 बज गए.

कोरबा से विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली प्रतिदिन ट्रेन लिंक एक्सप्रेस कोरबा रेल्वे स्टेशन से शुक्रवार को करीब ढाई घंटे विलंब से छूटी। तेज बारिश के चलते शुक्रवार को कई ट्रेन प्रभावित थी. इसकी वज़ह से यात्री हलाकान व परेशान हुए।
आगमन के समय भी लिंक एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब पांच घंटे की देरी से कोरबा पहुंची, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों के अनुसार ट्रेन बिलासपुर के पास लंबे समय तक खड़ी रही, जिसके कारण सफर निर्धारित समय से काफी अधिक लंबा हो गया। देरी के चलते कई यात्रियों की आगे की यात्रा और जरूरी काम भी प्रभावित हुए।
उल्लेखनीय होगा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अन्तर्गत बिलासपुर स्टेशन यार्ड में भारी बारिश और जलभराव तथा RRI/BSP में कई तकनीकी खराबी के कारण, 17.7.2026 को विभिन्न ट्रेनों की सेवा शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट/रद्द रहेगी। कोचिंग सेल/मुख्यालय से जारी की गई जानकारी के अनुसार कई ट्रेनों में यह स्थिति बताई गई है।







