Home कोरबा आप सभी के जन आशीर्वाद से निश्चित तौर पर जन आकांक्षाओं को...

आप सभी के जन आशीर्वाद से निश्चित तौर पर जन आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा : लखन देवांगन

189
0

भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने किया जनसंपर्क जनता का मिल रहा भरपूर जन आशीर्वाद, जन आकांक्षाओं को करेंगे पूरा.

कोरबा(thevalleygraph.com)। पूर्व महापौर भारतीय जनता पार्टी कोरबा विधानसभा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का जन संपर्क पदयात्रा निरंतर जारी है उन्होंने आज कोरबा मंडल के शारदा विहार अमरैया पारा में गली गली पैदल चलकर लोगों से भाजपा को भरपूर समर्थन देने का आह्वान किए। जन संपर्क के दौरान जगह-जगह लोगों ने विभिन्न समस्याओं से श्री देवांगन को अवगत कराया इस अवसर पर उन्होंनेे कहा कि आप सभी के जन आशीर्वाद से निश्चित तौर पर जन आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। कोरबा में चाहे सड़कों की बात हो बिजली की बात हो स्थाई पट्टा देने की बात हो या पानी की इन सभी मुद्दों का निराकरण पहली प्राथमिकता रहेगी। जनसंपर्क कार्यक्रम में उनके साथ कोरबा मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग समर्थन कर साथ-साथ चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here