कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने अभी तक एडमिशन नहीं ले पाने वाले स्टूडेंट्स को अविलम्ब आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर समय वृद्धि का लाभ उठाने कहा है। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की जानकारी के लिए महाविद्यालय के help desk से संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश तिथि में एक बार फिर वृद्धि की है। किसी कारण अब तक प्रवेश से अछूते रह गए छात्र छात्राएं अब 19.09.2026 तक दाखिला प्राप्त कर सकते हैं।
उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव फबीओला बड़ा द्वारा इस संबंध में आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय को निर्देश जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि उच्च शिक्षा विभाग के 14.08.2026 के आदेश के अनुसार प्रदेशभर के शैक्षणिक संस्थाओ के लिए सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश तिथि में 31.08.2026 तक वृद्धि की गयी थी।
छात्रहित की दृष्टि से सीट रिक्त रहने की स्थिति में दिनांक 19.09.2026 तक प्रवेश 2. की तिथि में वृद्धि कीकी गईं है।





