मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी ने पुलिस के सामने महिला डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। आरोपित ने थप्पड़ क्यों मारा यह स्पष्ट नहीं है। यह घटना बुधवार की है। इस घटना के विरोध में सरकारी डाक्टरों ने प्रदर्शन कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपित ने पुलिसकर्मियों के सामने महिला डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के विरोध में सरकारी डाक्टरों ने प्रदर्शन कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
आरोपित ने थप्पड़ क्यों मारा यह स्पष्ट नहीं है। यह घटना बुधवार को आष्टी तहसील के तलेगांव श्यामजी पंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। तलेगांव थाने के प्रभारी मंगेश भोयर ने बताया कि आरोपी कादिर अली पिता रज्जाक अली को 21 अक्टूबर को मेडिकल जांच के लिए पांच पुलिसकर्मी स्वास्थ्य केंद्र पर लाए थे। एक अन्य घटना में कादिर को चोट लगी थी।
जांच के दौरान कादिर ने अचानक डॉक्टर श्रद्धा भूमरे को पुलिस दल के सामने थप्पड़ मार दिया। इस घटना से नाराज सरकारी डाक्टरों ने विरोध जताया और सवाल उठाया कि मौके पर मौजूद पांच पुलिसकर्मी हमले को क्यों नहीं रोक सके।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र चिकित्सा सेवाकर्मी एवं चिकित्सा सेवा संस्थान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।