कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर शुभकामनाएं प्रेषित की है।
इस अवसर परइस विशेष अवसर पर उन्होंने कोरबावासियों के लिए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपना संदेश साझा किया।
उन्होंने प्रार्थना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार हो।
जीवन में नई ऊर्जा का संचार: पूर्व मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दीपों का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को नई ऊर्जा, उमंग और खुशियों के प्रकाश से आलोकित करे।
श्री अग्रवाल ने कहा कि दीपोत्सव के पावन पर्व पर हम सभी के जीवन में ज्ञान का प्रकाश हो और मॉं लक्ष्मी की कृपा से सुख – समृद्धि, सुख – शांति, यश – कीर्ति, रिद्धी – सिद्धि, धन – वैभव व आरोग्य की प्राप्ति हो।
समस्त कोरबावासियों को धनतेरस, नरकचतुदर्शी, दीपावली, अन्नकूट एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं । ये पंचपर्व हम सब के जीवन में सुख – समृद्धि और साैहार्द से आलोकित करें यही प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है।







