राष्ट्रीय एकता पर्व:- केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी के बच्चों ने साझा की गुजरात और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा-बोली, संगीत व रहन-सहन की बातें


Video:- केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी में एक भारत श्रेष्ठ भारत (राष्ट्रीय एकता पर्व) के अंतर्गत गुजरात की संस्कृति पर कार्यक्रम प्रस्तुति। केंद्रीय विद्यालय चांदखेड़ा (अहमदाबाद) छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य एसके साहू ने कहा कि एक दूसरे की संस्कृति, रहन-सहन, भाषा आदि को जानने, समझने का जो मौका मिला है।

कोरबा(thevalleygraph.con)। एक भारत श्रेष्ठ भारत (राष्ट्रीय एकता पर्व) के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा भारत विभिन्न राज्यों की संस्कृति, रहन सहन, भाषा-बोली, खान-पान, उद्भव विकास आदि के बारे में अध्ययन अध्यापन को जानने के लिए और एक आल वातावरण प्रदान करने के लिए छात्र विनिमय कार्यक्रम के तहत इस वर्ष हमारे केंद्रीय विद्यालय 2 एनटीपीसी कोरबा के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी चांदखेड़ा (अहमदाबाद के साथ मिलकर एक दूसरे के राज्य के खान पान, रहन सहन, भाषा बोली, आदि को समझने के अलावा सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी किया गया।

केंद्रीय विद्यालय 2 एनटीपीसी कोरबा के बच्चों ने गुजरात राज्य की जानकारी तथा केंद्रीय विद्यालय चांदखेड़ा (अहमदाबाद) छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू ने किया और अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन के तत्वाधान में एक दूसरे की संस्कृति, रहन-सहन, भाषा आदि को जानने, समझने का जो मौका मिलता है। इससे बच्चे बड़े लाभावित होंगे। हमें प्रत्येक भाषा और उनके संस्कृति को सीखना चाहिए जो राष्ट्रीय एकता को और प्रबलता प्रदान करता है, जो केंद्रीय विद्यालय संगठन का मूल भाव को प्रदर्शित करता केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एन.टी.पी.सी. के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के संगीत शिक्षक अशोक देवांगन के निर्देशन में समूह गान और समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अमित धीरते (स्नातक शिक्षक) सुमित चौधरी, राजेश देवांगन, मनीष तिवारी, श्रीमती संगीता रानी दास, परवेज रजा तथा छात्र-छात्राएं मौली देवांगन, ख्याति भोसले भव्य देवांगन, अभिनव, खिलेश, आदित्य, स्वास्तिक, कुमुद, अदिति आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अक्षय पाठक कक्षा 11वीं ने किया आभार प्रदर्शन अमित धीरते स्नातक शिक्षक ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *