Home कोरबा सड़क-नाली और स्कूल भवन समेत मंगलवार को 75.04 लाख के विकास कार्यों...

सड़क-नाली और स्कूल भवन समेत मंगलवार को 75.04 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

239
0

वार्ड क्रमांक 15, 16 और वार्ड क्रमांक 52 में कुल 75.04 लाख के कार्यों का होगा भूमिपूजन

   कोरबा। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मंगलवार को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेगें।

        दर्री सिंचाई कॉलोनी स्थित गणेश पंडाल में दोपहर 4 बजे आयोजित कार्यक्रम में दर्री जोन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 52 में फर्टिलाइजर बस्ती में राजू घर से रमेश घर तक फिरत घर से समारू घर मेन रोड इतवारी बाजार से सामुदायिक भवन तक, स्वास्थ्य केंद्र से एनटीपीसी प्लांट रोड तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 22 लाख, वॉर्ड 52 एसएलआरएम सेंटर में सीसी सड़क का निर्माण कार्य लागत 13.7 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 52 प्राथमिक शाला नागोईखार में नवीन भवन का निर्माण कार्य लागत 13. 92 लाख, कुल 49.62 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन मंत्री श्री देवांगन करेगें।

इसी तरह टीपी नगर जोन अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 15 में ढोढीपारा स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शाम 5 बजे आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में सब स्टेशन से चेतन घर तक आरसीसी नाली एवम् सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 9.01 लाख, वॉर्ड क्रमांक 15 अंतर्गत ढोढीपारा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने सीसी कार्य लागत 5.38 लाख , वार्ड क्रमांक 16 खान मोहल्ला एवम चारपारा कोहड़िया में पचरी निर्माण कार्य 11.04 लाख कुल लागत 25.42 लाख कार्य का भूमिपूजन करेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here