Home फिल्मी दुनिया Allu Arjun : एक रात जेल की बात, रिहा होकर वापिस घर...

Allu Arjun : एक रात जेल की बात, रिहा होकर वापिस घर लौटा कैदी नंबर 7697, मां ने नजर उतारी और फिर “पुष्पा” ने बच्चों को गोद…

213
0

एक रात जेल में गुजारने क बाद रिहा होकर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपने पिता अल्लू अरविंद के साथ हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित घर पहुंचे। तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे जेल से रिहा हो गए। हालांकि तेलंगाना हाई कोर्ट ने एक दिन पहले ही उन्हें तत्काल रिहा करने का आदेश जारी कर दिया था, लेकिन पुलिस को कागजी कार्यवाही करने में समय लग गया। उनके घर पहुंचने पर पूरा परिवार भावुक नजर आया। अल्लू अर्जुन ने अपने बच्चों को गोद में उठाया और पत्नी को गले लगाया।


घर में प्रवेश से पहले अल्लू अर्जुन की नजर उतारी गई। उनके ऊपर से घुमाकर नारियल फोड़ा गया। इस दौरान उनकी मां और परिवार की सभी वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। पहले अल्लू अर्जुन अपने भाई अल्लू शिरीष सहित अन्य सदस्यों के साथ घर के अंदर गए। फिर बाहर आकर मीडिया से बात की। सुपर स्टार ने कहा कि वह कानून का सम्मान करता है और जांच में सहयोग करता रहेगा। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि मैं पूरी तरह ठीक हूं। हालांकि वक्त मुश्किल भरा रहा। फैंस के सहयोग और प्यार के लिए धन्यवाद। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति एक बार फिर संवेदना प्रकट की।


आइए जानते हैं जेल में कैसे गुजरी पुष्पा की रात

अल्लू अर्जुन को चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल में रखा गया था। यहां वे एक आम कैदी की तरह (अंडर ट्रायल कैदी) रहे। जेल का खाना खाया। हालांकि प्रशासन ने घर के खाने की अनुमति भी दी थी। अल्लू अर्जुन थोड़ी देर ही सो पाए और सुबह जल्द उठकर रिहाई का इंतजार करते रहे। उन्हें जेल में कैदी नंबर 7697 दिया गया था।


अब यह भी जान लें कि आखिर अल्लू अर्जुन को क्यों जाना पड़ा जेल

यह पूरा मामला पुष्पा-2 रिलीज से एक दिन पहले हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का है। यहां भारी संख्या में फैंस फिल्म देखने पहुंचे थे। फिर बिना किसी सूचना के अल्लू अर्जुन भी पहुंच गए। इससे वहां भगदड़ मच गई, जिसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here