प्रदेश महासचिव विपिन यादव की अगुआई में सर्व शिक्षक संघ कोरबा के पदाधिकारियों की पहल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा सिंह, जिला कोषालय अधिकारी पीआर महादेवा, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटघोरा अभिमन्यु टेकाम से भी भेंट कर प्रेषित की नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं कैलेंडर…
कोरबा(thevalleygraph.com)। सर्व शिक्षक संघ कोरबा के पदाधिकारियों ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत (आईएएस), उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा सिंह, जिला कोषालय अधिकारी पीआर महादेवा, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटघोरा अभिमन्यु टेकाम से सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर उन्हें संघ का वार्षिक कैलेंडर सप्रेम भेंट किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव, प्रदेश संगठन सचिव अरुण साहू, जिला अध्यक्ष कृति लहरे, कार्यकारी जिला अध्यक्ष विनय शुक्ला, जिला सचिव जय राठौर, संतोष कर्ष, बालगोविंद श्रीवास, वीरेंद्र सूर्यवंशी, अरविंद पाटले, अशरफ खान, कमल किशोर श्रीवास, प्रवीण तिवारी, लक्ष्मी कश्यप, वीरेंद्र मनहर, अभिमान पैकरा, टी.आर. नायक, अखिलेश साहू, सत्यज्योति महिलांगे, मनोज लहरे, चंद्रप्रकाश चंद्रा, प्रदीप राठौर, विनोद साहू, श्रीशंकर कंवर, कृष्णा दास महंत, कमल सिंह कंवर, मुकेश कैवर्त, सत्य प्रकाश मिश्रा, घनश्याम प्रसाद रस्तोगी, मोहम्मद नियाज खान, जितेंद्र सिंह, चंदन देवांगन आदि साथी उपस्थित रहे।