Home छत्तीसगढ़ अलर्ट : Bay of Bengal के ऊपर बन रहा चक्रवाती हवाओं का...

अलर्ट : Bay of Bengal के ऊपर बन रहा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र, उधर पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ, ठंड की विदाई के बीच इन राज्यों में भारी बारिश के संकेत

202
0
Oplus_131072

सर्दियों की रुखसती के बीच मौसम में भारी फेरबदल की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि नॉर्थ ईस्ट के असम से उत्तर प्रदेश तक देश के 13 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है।


ठंड की विदाई भारी बारिश से होने के आसार दिख रहे हैं हैं। बताया जा रहा है कि bay of bengal के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तैयार हो रहा है, जिसके चलते 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश के आसार हैं। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वोत्तर के राज्यों में देखा जाएगा। इसके अलावा उत्तर पश्चिम के राज्य जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।


पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही ऐसा मौसम उत्तराखंड में 19 और 20 फरवरी को हो सकता है। खबर है कि 19 और 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में और 17 से 19 तक राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।


देश के पूर्वोत्तर इलाकों में अधिक प्रभाव

अनुमान जताया जा रहा है कि आज से सात दिनों के मध्य पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि नगालैंड और उसके आसपास के इलाकों में समुद्री के 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। इसके चलते संभावनाएं हैं कि 21 फरवरी तक पूर्वोत्तर के भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

बताना होगा कि 19 फरवरी को असम और मेघालय में भारी बारिश के साथ पूर्वोत्तर के ज्यादातर प्रदेशों में आंधी तूफान के भी आसार हैं। इस हफ्ते अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शनिवार को भी अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here