Home राजनीति और निर्वाचन कोरबा के धनवार पारा पुरानी बस्ती में भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन के...

कोरबा के धनवार पारा पुरानी बस्ती में भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन के समक्ष बड़ी संख्या में लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

183
0

कोरबा(theValleygraph.com)। भारतीय जनता पार्टी कोरबा विधानसभा प्रत्याशी और पूर्व महापौर लखन देवांगन की उपस्थिति में कोरबा के पुरानी बस्ती धनवार पारा में लोगों ने बड़ी संख्या में भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा की रीति नीति, मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के उद्देश्य से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। इनमें कौशल साहू समारू चौहान श्रीमती मांझी, अशोक केवट अजय सागर चंद्रिका सिंह प्रमुख रूप से भाजपा प्रवेश किया। भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर लखन लाल देवांगन ने गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह महामंत्री केवट पार्षद धन श्री साहू अजय साहू रमेश पोद्दार ईश्वर पटेल सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here