Oh my God..खेतों में घूम रहा था मगरमच्छ, देखते ही किसान की रूह कांप गई, अपनी ओर बढ़ता देख जान बचाकर भागा


कोरबा(theValleygraph.com)। एक किसान को रूह उस वक्त कांप गई, जब धान की फसल के बीच कुछ हलचल हुई। थोड़ा आगे बढ़ा तो उससे बस कुछ कदमों के फासले पर एक विशालकात मगरमच्छ दिखाई दिया। तब वह अपने धान के खेत में काम कर रहा था। मगरमच्छ रेंगते हुए उसकी ओर बढ़ने लगा और फिर क्या था, किसान ने बिना देर किए वहां से जान बचाकर भागने में ही अपनी भलाई समझी।

गांव के करीब खेतों में विशालकाय मगरमच्छ घूमते देखे जाने की यह खबर आग की तरह फैल गई और उसे देखने लोगों की भीड़ लग गई। इससे पहले कि वह किसी को नुकसान पहुंचा पाता, कुछ साहसी नौजवानों ने उसे पकड़ा और काबू में कर के रस्सी से बांध दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि यह मगरमच्छ करीब 12 फीट लम्बा था। वनकर्मियों ने उसे बाद में आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया और तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मगरमच्छ मिलने की यह घटना पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बतरा की है। बिजराभौना में रहने वाले किसान देवचरण उईके सुबह के वक्त अपने खेत पहुंचे और उन्होंने अपने ही खेत में काम करने लगे तभी उनको धान की फसल के बीच से कुछ हलचल दिखाई दी। आगे बढ़ने पर वह मगरमच्छ दिखाई दिया। यह क्षेत्र खुंटाघाट के करीब है, जहां बारिश के मौसम में जलस्तर बढ़ने से डैम के मगरमच्छ बाहर बहकर भटक जाते हैं। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *