कोरबा। ऊर्जानगरी में कमल खिलाकर एक नया कीर्तिमान रचने वाले कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का ही नतीजा है, जो आज कोरबा के हर वार्ड और हर घर में विकास का विजन तेजी से मूर्त रूप लेता दिखाई दे रहा है। पूर्ण विकास के प्रकल्प पर कदम-दर-कदम अग्रसर रहते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की पहल पर कोरबा में करोड़ों के कायाकल्प हुए और अभी यह मुहीम खुशहाली को अंतिम वर्ग तक पहुंचाने तक जारी रहेगी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की के नेतृत्व में प्रदेश के हर गांव और हर शहर को विकसित बनाने का लक्ष्य लेकर निरंतर कार्य कर रहे माटीपुत्र एवं कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन के प्रयासों का ही परिणाम है जो शिक्षा-स्वास्थ्य, सड़क-बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों, सामाजिक व पर्यावरणीय पहलों और अधोसंरचनाओं के लिए केवल नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत ही कुल 67 वार्डों में अब तक 8799.17 लाख के 573 कार्य स्वीकृत होकर एक-एक कर पूर्णता की ओर हैं।
हसदेव संरक्षण एवं शुद्ध प्राणवायु के लिए आॅक्सीजोन की सौगात
जीवनदायिनी हसदेव कोरबा के अस्तित्व का मूल है, जिसके पवित्र जल में इस शहर की ख्याति आज सारे देश में जगमगा रही है। ऐसे में देवी स्वरूपा इस पावन नदी के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार की फिक्र करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखलाल देवांगन की अनुकरणीय पहल से कोरबा की जीवनदायिनी हसदेव नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने अमृत मिशन 2.0 योजना के तहत दूषित जल के वैज्ञानिक उपचार के लिए 165 करोड़ रुपये की स्वीकृति कराई गई। प्रकृति एवं पर्यावरण की बेहतरी की दिशा में अभिनव पहल करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने पोड़ीबहार में आॅक्सिजन पार्क की सौगात प्रदान की और क्षेत्र में शुद्ध जल एवं शुद्ध वायु की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लक्ष्य को प्राप्त करने सशक्त कदम उठाए जा सके।
सड़क, हाई लेवल पुल व यूबी से दूर होंगी आवागमन की मुश्किलें
सड़कें किसी शहर की सांसें होती है, जिनका दुरुस्त रहना व्यवसाय से लेकर आम जनों और हर वर्ग के लिए आवश्यक है। इस आवश्यकता को समझते हुए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभिन्न कार्यों की स्वीकृति कराई। इनमें प्रमुख रूप से रानी रोड कोरबा से सर्वमंगला मंदिर के बीच हसदेव नदी पर रपटा निर्माण के लिए 13.44 करोड़, संजय नगर रेल्वे क्राॅसिंग पर अंडर ब्रिज निर्माण के लिए 30.97 करोड़, सुनालिया पुल के चैड़ीकरण के लिए 9.20 करोड़, सी.एस.ई.बी. चैक से कोसाबाड़ी चैक तक गौरव पथ का निर्माण करने 36.54 करोड़, बरमपुर नहर मार्ग से लेकर दर्री बैराज तक बायपास सड़क एवं हाई लेवल पुल निर्माण के लिए 83 करोड़, दर्री बैराज से बजरंग चैक परसाभाठा तक सड़क निर्माण के लिए 29 करोड़, सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड अंडर ब्रिज तक सड़क डामरीकरण के लिए 112.55 लाख, पावर हाउस रोड फाटक से पुराना बस स्टैण्ड रोड तक सड़क डामरीकरण के लिए 156.90 लाख, जैन चैक से घंटा घर तक सड़क डामरीकरण के लिए 125 लाख, घंटा घर से कोसाबाड़ी चैक तक सड़क डामरीकरण के लिए 199 लाख, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर से दादर कलवर्ट तक सड़क डामरीकरण के लिए 99.88 लाख, गोपालपुर वार्ड के सड़क डामरीकरण कार्य के लिए 1.40 करोड़, दादर कंकालिन मंदिर से जगन्नाथ मंदिर बस्ती होते हुए मुख्य द्वार तक सड़क डामरीकरण के लिए 1.18 करोड़, वार्ड 54 अंतर्गत कुमगरी मुख्य चैक से पंडाल होते हुए प्राथमिक शाला कुमगरी तक सड़क डामरीकरण के लिए 40 लाख, वार्ड 52 अंतर्गत अयोध्यापुरी मुख्य मार्ग बस स्टाॅप होते हुए पाईप लाईन तक सड़क डामरीकरण के लिए 32.00 लाख, वार्ड 18 पीपरपारा मेन रोड से रामकुमारी घर तक एवं भवानी मंदिर से बाबूलाल के घर तक सड़क डामरीकरण कार्य के लिए 90.00 लाख, सुनालिया चैक से नहर मार्ग पर राताखार जोड़ा पुल तक नवीन 2 लेन सड़क एवं नवीन पुल निर्माण कार्य के लिए 22 करोड़ स्वीकृति एवं तानसेन आई.टी.आई. चैक से बालको चैक मार्ग तक जनजातीय गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति शामिल है।
तपती धूप में खड़े राहगीरों की फिक्र, वर्षाकाल की दिक्कतों का हल
मौजूदा ग्रीष्म ऋतु की भीषण गर्मी सभी को बेचैन कर रही है। ऐसे में उन राहगीरों की दशा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है, जो काम के लिए घर से बाहर निकलते हैं। ऐसे राहगीरों की फिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने शहर के प्रमुख चैक चैराहों पर धूप व बारिश से बचने के लिए शेड के निर्माण की स्वीकृति कराई, ताकि चैक-चैराहों पर सिगनल के ग्रीन होने का इंतजार करने वाले लोगों को राहत मिल सके। इसी तरह बारिश के दिनों में छोटी-बड़ी नालियों के भर जाने से गंदे पानी की निकासी की दिक्कत दूर करने मंत्री श्री देवांगन की पहल पर अनेक कार्य स्वीकृत कराए गए है। इनमें प्रमुख रूप से पोड़ी बाहार चर्च से हनुमान मंदिर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 196.22 लाख, एस.पी. आॅफिस से रजगामार तक बी.टी.रोड निर्माण के लिए 199.63 लाख, वार्ड क्ऱ. 30 दादर रोड कलवर्ट से मानिकपुर मुक्तिधाम तक कलवर्ट एवं नाला निर्माण के लिए 184.15 लाख, मेनन शाॅप से रेलवे घाट तक 100 बेड हाॅस्पिटल के सामने आर.सी.सी. नाला निर्माण के लिए 193.92 लाख, दर्री जोन पी.एम.वाय साईट से लाटा तालाब तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य के लिए 199.96 लाख रुपये स्वीकृत कराए गए हैं।
एल्यूमिनीयम पार्क से व्यापार को लगेंगे पंख, छोटे दुकानदारों को भी राहत
छत्तीसगढ़ के उद्योग, श्रम एवं वाणिज्य तथा आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने संकल्प के अनुरूप कोरबा समेत प्रदेश के कारोबार जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने अनेक महत्वपूर्ण पहल किए। इनमें कोरबा जिले की बहुप्रतीक्षित एल्यूमिनीयम पार्क की स्वीकृति सबसे अहम है, जिसे धरातल पर लाने 5 करोड़ की मंजूरी प्रदान की गई है। एल्यूमिनीयम पार्क से हर वर्ग के व्यापारियों के लिए कारोबार की राह खुलेगी। इसी तरह छोटे दुकानदारों एवं फुटकर व्यवसायियों के लिए भी अनेक सौगातों की जुगत की गई। इनमें कोसाबाड़ी में सड़क किनारे लगाने वाले ठेले गुमटी व्यवसायियों को स्थायी निःशुल्क शेड की सौगात, बुधवारी में ठेले गुमटी व्यवसायियों के लिए स्थायी दुकानों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसी तरह शारदा विहार से पावर हाउस मार्ग पर सड़क किनारे लगाने वाले व्यवसायियों के लिए सुनालिया नहर मार्ग पर जल्द स्थायी दुकानों का निर्माण किया जाएगा।
देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों की शिक्षा-दीक्षा पर खास जोर
कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि बच्चों को कल का भविष्य कहा जाता है, जिन्हें देश के जिम्मेदार नागरिक के रूप में रूपांतरित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। श्री देवांगन के इस प्रकल्प को मूर्त करने की दिशा में कोरबा विधानसभा क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें कोरबा विधानसभा के कुल 23 शासकीय स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष व नवीन भवन निर्माण के लिए 443 लाख की स्वीकृति, कोरबा विधानसभा के कुल 9 शासकीय स्कूलों में बालक-बालिका शौचालय निर्माण कार्य के लिए 501 लाख की स्वीकृति, कोरबा विधानसभा के कुल 13 शासकीय स्क ूलों में अहाता निर्माण कार्य के लिए 218 लाख की स्वीकृति, कोरबा विधानसभा के कुल 8 शासकीय स्कूलों में किचनशेड निर्माण कार्य के लिए 345 लाख की स्वीकृति और कोरबा विधानसभा में विभिन्न क्षेत्रों में कुल 09 आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य के लिए 1156 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है।







