Home छत्तीसगढ़ ध्यान व नियमित योग से बच्चों की स्मरण शक्ति, सीखने की क्षमता...

ध्यान व नियमित योग से बच्चों की स्मरण शक्ति, सीखने की क्षमता के साथ बढ़ती है अध्ययन के प्रति रुचि : योगाचार्य दुर्गेश

0
0

कन्नौजिया राठौर समाज की नवचेतना समिति (इकाई) कोरबा द्वारा ग्रीष्मकालीन एक दिवस ध्यान संस्कार, योग, यज्ञ हवन एवं व्यक्तित्व विकास शिविर आयोजित

कोरबा। कन्नौजिया राठौर समाज की नवचेतना समिति (इकाई) कोरबा द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन एक दिवस ध्यान संस्कार, योग, यज्ञ हवन एवं व्यक्तित्व विकास शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्री आनंदम भवन, मैगजीन भाठा, दादर में आयोजित किया गया। इस शिविर में कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के योगा कोच योगाचार्य दुर्गेश राठौर, योग शिक्षिका श्रीमती विनीता दीक्षित, श्रीमती दुर्गेश तिवारी ने योग ध्यान कराया गया।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अध्ययनरत बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु एक दिवसीय योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ-साथ एकाग्रता, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच का विकास करना है।
शिविर में योगासन, प्राणायाम, ध्यान, तनाव प्रबंधन तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की गई । नियमित योग एवं ध्यान के माध्यम से बच्चों की स्मरण शक्ति, सीखने की क्षमता तथा अध्ययन के प्रति रुचि में वृद्धि होती है। साथ ही यह उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्ति दिलाकर मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायता करता है। योग और ध्यान केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक, बौद्धिक और भावनात्मक विकास का प्रभावी माध्यम हैं। यदि बच्चे प्रतिदिन 20–30 मिनट योग और ध्यान करें, तो उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here