Home छत्तीसगढ़ एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधे रोपित कर लिया...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधे रोपित कर लिया गया प्रकृति संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संकल्प

28
0

कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 6 जून 2026 को रेलवे कॉलोनी, न्यू अमरैयापारा, वार्ड क्रमांक 14, कोरबा (छ.ग.) में भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला कोरबा (छ.ग.) के सहसंयोजक चन्द्र भूषण झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संकल्प लिया गया। सभी उपस्थित साथियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here